IND vs AFG Today Match Prediction, 1st ODI – पहले वनडे में कौन रहेगा आगे? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन
Published - 11 Jun 2026, 03:59 PM | Updated - 11 Jun 2026, 04:02 PM
Table of Contents
IND vs AFG Today Match Prediction: भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच के बाद अब एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अपनी पिछली एकदिवसीय श्रृंखला न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ खेली थी, जिसमें उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इस श्रृंखला में विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी के चलते टीम मैनेजमेंट कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकता है।
दूसरी तरफ अफगानिस्तान टीम एकदिवसीय फॉर्मेट में लगातार 4 मैच जीतकर अच्छी फार्म में है। अफगानिस्तान ने अपनी पिछली श्रृंखला में बांग्लादेश को 3-0 से हराया है। हशमतुल्लाह शाहिदी अफगानिस्तान टीम का नेतृत्व करेंगे उनका साथ देने के लिए टीम में राशिद खान, इब्राहिम ज़द्रान तथा रहमानुल्लाह गुरबाज़ जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है।
अफगानिस्तान इस श्रृंखला में जीत के साथ खाता खोलना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs AFG Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (IND vs AFG Match Details)
| मैच | भारत बनाम अफगानिस्तान |
| स्टेडियम | HPCA स्टेडियम, धर्मशाला |
| मैच की तारीख | 11 जून 2026 (1:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND vs AFG Head-to-Head)
मैच: 4
भारत ने जीते: 3
अफगानिस्तान ने जीते: 0
ड्रॉ/टाई: 1
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए IND vs AFG Today Match Prediction में IND को बढ़त मिलती है।
हालिया फॉर्म (IND vs AFG Recent Form)
भारत: L, L, W, W, L
अफगानिस्तान: W, W, W, W, L
पिच रिपोर्ट (IND vs AFG Pitch Report- HPCA स्टेडियम)
HPCA स्टेडियम, धर्मशाला की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने वाली टीम इस मैदान पर पिछले 5 में से 3 मैच जीत चुकी है। पिच रिपोर्ट के आधार पर IND vs AFG Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
इस मैदान पर खेले गए 10 (ODI) मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 50% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 40% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 249 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 225 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (66%) |
IND vs AFG Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर अफगानिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 225–240
मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 60–65
अनुमानित कुल स्कोर: 280–320
मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (IND vs AFG Playing XI Today)
भारत प्लेइंग-XI
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
अफगानिस्तान प्लेइंग-XI
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, फ़रीद मलिक, बिलाल सामी।
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (IND vs AFG Key Players)
टॉप बल्लेबाज
इब्राहिम ज़द्रान एकदिवसीय फॉर्मेट में अफगानिस्तान टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। इन्होंने अपने पिछले तीन मैचों में लगातार अर्धशतक लगाए हैं। इस मैच में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
शुभमन गिल बल्ले के साथ अच्छी फार्म में चल रहे हैं इन्होंने टेस्ट मैच में भी शतक लगाया है। यह इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
अर्शदीप सिंह इस मैच में भारत के तरफ से प्रमुख गेंदबाज रहेंगे इन्होंने अपने पिछले 3 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। यह पावर प्ले और डेथ ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।
राशिद खान अफगानिस्तान के प्रमुख स्पिनर है। बांग्लादेश के खिलाफ पिछली श्रृंखला में इन्होंने 2 मैच में 8 विकेट लिए थे। इस मैच में भी मिडिल ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।
IND vs AFG Today Match Prediction- जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
इस मैच में टीम इंडिया को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा। इसके अलावा मेज़बान टीम के पास एक मज़बूत बैटिंग लाइनअप, अच्छे गेंदबाजी विकल्प हैं। टीम इंडिया के पास घरेलू हालात में मैच को कंट्रोल करने के लिए काफ़ी अनुभव और टैलेंट है। दूसरी तरफ मेहमान टीम ने भी इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अच्छी टक्कर देने की क्षमता रखती है। हालांकि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है।
भारत के जीतने की संभावना: 60%
अफगानिस्तान के जीतने की संभावना: 40%
IND vs AFG ODI 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
भारत (IND) Squad
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
अफगानिस्तान (AFG) Squad
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेट कीपर), मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़रीद मलिक, बिलाल सामी
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
India vs Afghanistan India vs Afghanistan ODI Series IND vs AFG Today Match Prediction IND vs AFG 1st ODIऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।