जायसवाल-रोहित-गिल कौन करेगा धर्मशाला ODI में भारत के लिए ओपनिंग? राज से उठ गया पर्दा

Published - 11 Jun 2026, 03:51 PM

Team India 14

India's opening pair for Dharamsala ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को टेस्ट के बाद, अब वनडे में टक्कर लेनी है। इन दोनों के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है, जिसकी शुरुआत 13 जून से धर्मशाला में होने जा रही है। इस सीरीज के शेष दो मैच 17 और 20 जून को लखनऊ व चेन्नई में खेले जाएंगे। इस सीरीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भारत का पहला कदम माना जा रहा है। इसी वजह से टीम कॉम्बिनेशन से लेकर प्लानिंग तक सभी पर फोकस रहने वाला है।

BCCI ने इस सीरीज के लिए जब भारत (India) के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया था तो उस समय विराट कोहली भी हिस्सा थे। लेकिन बाद में उनके हैमस्ट्रिंग में इंजरी की खबर आई और फिर वो बाहर हो गए। जब कोहली स्क्वाड में थे, तब रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल का पारी की शुरुआत करना तय लग रहा था लेकिन विराट के रिप्लेसमेंट के रूप में यशस्वी जायसवाल को शामिल किए जाने से माथापच्ची बढ़ गई है।

ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला वनडे में रोहित के साथ गिल या जायसवाल में से कौन ओपनिंग करता नजर आएगा, यह सवाल काफी पूछा जा रहा है। चलिए हम आपको इसका जवाब देते हैं।

धर्मशाला में रोहित के साथ गिल या जायसवाल कौन करेगा ओपन?

Team India 13

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India)के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हो गए हैं और अभ्यास सत्र के दौरान काफी अच्छी लय में बल्लेबाजी करते नजर आए। ऐसे में उनका धर्मशाला में होने वाले वनडे मुकाबले में खेलना तय माना जा रहा है। रोहित ने कई सालों से ओपनिंग ही की है। इसी वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में भी वे पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। हालांकि, उनके साथ खुद कप्तान शुभमन गिल नजर आएंगे या यशस्वी जायसवाल को मौका मिलेगा, इसको लेकर माथापच्ची जारी है।

ऐसे में हम आपको बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में पारी की शुरुआत के लिए रोहित शर्मा के पार्टनर के रूप में भारत (India) की तरफ से यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। इसके पीछे की अहम वजह यह है कि अभी तक जायसवाल ने वनडे में अपने चारों मैच ओपनर के रूप में ही खेले हैं।

रोहित और जायसवाल पहले वनडे में India के लिए ओपनिंग करते आ सकते हैं नजर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने ही रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर का रोल निभाया था। हालांकि, उस सीरीज में शुभमन गिल नहीं खेले थे, लेकिन अब उनके आने से जायसवाल को नंबर 3 पर खिलाया जाएगा, इसकी संभावना कम ही नजर आती है।

आपको याद दिला दें कि जब इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में पिछले साल यशस्वी ने अपना वनडे डेब्यू किया था तो उस मैच में रोहित और गिल भी भारत (India) की प्लेइंग XI का हिस्सा थे। तब रोहित के साथ जायसवाल को ही पारी की शुरुआत का मौका मिला था और गिल ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी की थी।

गिल नंबर-3 पर सकते हैं नजर

इसी वजह से ऐसा ही कुछ हमें अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला वनडे में भी देखने को मिल सकता है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को बतौर ओपनर उतारा जा सकता है और कप्तान गिल खुद नंबर-3 की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज की डेट का हुआ ऐलान, 15 अगस्त से इस टीम से लेगी टक्कर

Tagged:

shubman gill team india Rohit Sharma afghanistan cricket team yashasvi jaiswal IND vs AFG ODI series 2026
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com