अफगानिस्तान ODI सीरीज इन 3 खिलाड़ियों की बन सकती है आखिरी, फ्लॉप हुए तो हमेशा के लिए किए जा सकते हैं बाहर
Table of Contents
India vs Afghanistan ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का रोमांच दो दिन बाद शुरू होने जा रहा है। 13 जून से दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत धर्मशाला में होगी। इसके बाद, 17 जून को दूसरा वनडे लखनऊ में खेला जाएगा, जबकि 20 जून को तीसरा वनडे चेन्नई में होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलने जा रही है। इससे पहले वर्ल्ड कप या एशिया कप में ही 50 ओवरों के फॉर्मेट में इनकी टक्कर हुई है।
अफगानिस्तान वनडे सीरीज को भारत के लिए 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों की शुरुआत भी मानी जा रही है। इसी वजह से ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह दी गई है। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या इंजरी की वजह से सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। इनके अलावा ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ी उपलब्ध हैं। कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। उनके पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है।
इस लेख में हम आपको उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अफगानिस्तान के खिलाफ फ्लॉप हुए तो फिर उनकी वनडे टीम से छुट्टी हो सकती है।
इन 3 खिलाड़ियों के लिए Afghanistan ODI Series हो सकती है आखिरी
1. यशस्वी जायसवाल

बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल भी अफगानिस्तान वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। जायसवाल को शुरुआत में नहीं चुना गया था लेकिन विराट कोहली की इंजरी उनके लिए मौका बनकर आई। कोहली हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए। इसी वजह से रिप्लेसमेंट के रूप में यशस्वी का चयन हुआ। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में वो कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन वनडे मुकाबले उनके लिए काफी अहम होंगे।
यशस्वी जायसवाल को नंबर-3 पर खिलाए जाने की उम्मीद है। अगर वे सीरीज के दौरान मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे तो उन्हें आगे ड्रॉप भी किया जा सकता है। अब भारत के पास ईशान किशन भी हैं, जो ओपनिंग के साथ-साथ अन्य पोजीशन में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसी वजह से जायसवाल के लिए अफगानिस्तान वनडे सीरीज अंतिम मौका मानी जा रही है।
2. वाशिंगटन सुंदर
स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली है। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर्स को बाहर करते हुए सुंदर पर भरोसा दिखाया गया है। हालांकि, अभी तक वनडे क्रिकेट में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन भरोसा जीतने लायक नहीं रहा है।
इसी वजह से उनके लिए आगामी वनडे सीरीज खुद की उपयोगिता साबित करने का आखिरी मौका मानी जा रही है। सुंदर को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही अपना योगदान देना होगा। तभी वे टीम मैनेजमेंट का भरोसा आगे के लिए जीत पाएंगे।
3. रोहित शर्मा
इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है। अफगानिस्तान वनडे सीरीज में रोहित का खेलना तय नहीं लग रहा था, क्योंकि उनकी फिटनेस पर सवाल थे लेकिन अब वो पूरी तरह फिट हो गए हैं और वनडे सीरीज की तैयारियों में लगे हुए हैं। यह सीरीज उनके लिए काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ साल की शुरुआत में खेली ओडीआई सीरीज में वे कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके बाद आईपीएल 2026 में भी उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी दिखी।
इसी वजह से अफगानिस्तान वनडे सीरीज उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। अगर रोहित फ्लॉप रहते हैं तो फिर उनको लेकर हेड कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं द्वारा कड़ा फैसला लिया जा सकता है।