अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में डेब्यू कर सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, खेलेंगे अपने इंटरनेशनल करियर का पहला मैच

Published - 11 Jun 2026, 09:14 AM | Updated - 11 Jun 2026, 09:49 AM

ODI

2 Indian players likely to debut in IND vs AFG 1st ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच टक्कर की शुरुआत टेस्ट से हुई थी, लेकिन दोनों के बीच रेड बॉल से सिर्फ एक ही मुकाबला होना था, जो मुल्लांपुर में 6 से 8 जून तक खेला गया। इस मैच में आसानी के साथ टीम इंडिया एक पारी और 300 रनों से जीत दर्ज करने में सफल रही। अब सभी का ध्यान वनडे सीरीज पर है। इन दोनों ही टीमों के बीच तीन वनडे होने हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन ODI मैचों की सीरीज की शुरुआत 13 जून से होनी है। पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद, 17 जून को लखनऊ में भिड़ंत होगी और फिर 20 जून को तीसरे व अंतिम वनडे में चेन्नई में एक्शन देखने को मिलेगा। इस वनडे सीरीज के लिए BCCI ने 15 सदस्यीय स्क्वाड पिछले महीने ही घोषित कर दिया था और कुछ नए चेहरे भी शामिल किए थे, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी मुकाबला नहीं खेला। ऐसे में पहले वनडे के दौरान दो खिलाड़ियों के डेब्यू की संभावना जताई जा रही है, जिनके बारे में हम आपको आगे बताएंगे।

इंडिया के स्क्वाड में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए शामिल

ODI 1

आईपीएल 2026 के दौरान 19 मई को अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए मेंस सिलेक्शन समिति ने गुवाहटी में मीटिंग की थी और फिर स्क्वाड का ऐलान किया था। इस दौरान चयनकर्ताओं ने ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ियों को सीरीज के लिए चुना और नियमित कप्तान शुभमन गिल को भी आराम नहीं दिया गया। हालांकि, जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया। वहीं, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे स्पिन ऑलराउंडर्स को बाहर का रास्ता दिखाया गया।

यही वजह रही कि अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 15 सदस्यीय स्क्वाड में तीन ऐसे खिलाड़ी चुने, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। ये खिलाड़ी तेज गेंदबाज प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे हैं। गुरनूर और हर्ष को टेस्ट के लिए भी चुना गया था, लेकिन प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला।

धर्मशाला में पहले ODI के दौरान इन दो भारतीय खिलाड़यों के डेब्यू की उम्मीद

पहाड़ों के बीच बने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला ODI खेलना है। इस मैदान की तुलना विदेशों के शानदार स्टेडियम से की जाती है और यहां की कंडीशन भी वैसी ही मानी जाती हैं। आईपीएल 2026 के दौरान भले ही बल्लेबाजों का बोलबाला रहा हो लेकिन वनडे क्रिकेट में इस मैदान पर अलग तरह की चुनौती बल्लेबाजों के लिए हो सकती है, क्योंकि यहां पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है।

इसी वजह से भारत अपनी प्लेइंग XI में तीन स्पेशलिस्ट पेसर्स के साथ उतर सकता है। अर्शदीप सिंह का खेलना तय नजर आ रहा है लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा को रेस्ट दिया जा सकता है, जो आईपीएल के दौरान खेले और फिर मुल्लांपुर में टेस्ट मैच में भी हिस्सा लिया। अगर प्रसिद्ध को आराम दिया जाता है तो फिर तेज गेंदबाजों में प्रिंस यादव और गुरनूर बरार का ही विकल्प है। इसी वजह से इन दोनों को खिलाया जा सकता है। अगर इन्हें अंतिम ग्यारह में जगह मिलती है तो ये इनका पहला इंटरनेशनल मैच होगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में प्रिंस और गुरनूर का हो सकता है डेब्यू

प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए काफी बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट झटके थे और उनका इकॉनमी रेट 8.82 रहा। इसी वजह से प्रिंस को अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला। हालांकि, गुरनूर ने कोई भी मैच नहीं खेला था लेकिन माना जा रहा है कि उनसे कप्तान शुभमन गिल काफी प्रभावित हैं और गुजरात टाइटंस में शामिल होने के कारण उनकी गेंदबाजी को करीब से देखा है।

इसी वजह से ये दोनों हमें अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में डेब्यू करते दिख सकते हैं। हर्ष दुबे को वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के कारण अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: साल 2027 का वर्ल्ड कप इन 4 भारतीय खिलाड़ियों के लिए हो सकता हैं आखिरी, इसके बाद शायद ना खेलें क्रिकेट

Tagged:

team india gurnoor brar Prince Yadav IND vs AFG 2026
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com