IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत, एक पारी और 300 रन से मैच पर कब्जा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने दिखाया दम
Table of Contents
IND vs AFG: मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान के भारत दौरे का एकमात्र टेस्ट खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया का बहुत ही शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारत ने तीसरे ही दिन ही एक पारी और 300 रनों से अपने नाम किया, जो टेस्ट में पारी के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत भी है।
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने दमदार बल्लेबाजी प्रदर्शन की बदौलत 564/8 का स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी। जवाब में अफगानिस्तान अपनी पहली पारी में 152 रन बनाकर ढेर हो गया और फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद, अपनी दूसरी में भी अफगान टीम कुछ खास नहीं कर पाई और 112 का स्कोर बनाकर ऑल आउट हो गई।
तीसरे दिन के पहले सत्र में ही भारत ने IND vs AFG मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान को किया ढेर

IND vs AFG मुल्लांपुर टेस्ट के तीसरे दिन 113/5 के स्कोर से आगे खेलते हुए अफगानिस्तान की तरफ से दमदार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। कल के नाबाद बल्लेबाज रहमत शाह (60) अपना अर्धशतक पूरा करने में जरूर कामयाब रहे लेकिन लोअर ऑर्डर में अन्य कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया। यही कारण रहा कि अफगानिस्तान जैसे-तैसे 150 का आंकड़ा पार कर पाया लेकिन फिर ऑल आउट हो गया।
अफगानिस्तान की IND vs AFG मुल्लांपुर टेस्ट में पहली पारी 58.4 ओवर तक टिकी। भारत की तरफ से गेंदबाजी में डेब्यूटांट मानव सुथार का जलवा देखने को मिला, जिन्होंने फाइव विकेट हॉल लेते हुए कुल छह विकेट पारी में झटके। उनके अलावा, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी दो विकेट मिले।
फॉलोऑन खेलते हुए अफगानिस्तान का बुरा हाल, डेढ़ सत्र में पूरी टीम लौटी पवेलियन
लंच से पहले अफगानिस्तान को अपनी दूसरी पारी में चार ओवर खेलने को मिले और टीम ने बिना किसी नुकसान के 16 रन बनाए। हालांकि, फिर IND vs AFG टेस्ट के तीसरे दिन के दूसरे सत्र में विकेटों की झड़ी सी लग गई। सबसे पहला झटका 42 के स्कोर पर लगा और अब्दुल मलिक 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद, 24 रन बनाकर रहमानुल्लाह गुरबाज भी चलते बने।
पहली पारी में अर्धशतक बनाने वाले रहमत शाह कुछ खास नहीं कर पाए और 13 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी भी सिर्फ 5 रन ही बना पाए। हालांकि, एक छोर से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे सेदिकुल्लाह अटल (42) भी चाय से पहले आउट हो गए। इस तरह 98 के स्कोर पर 5 विकेट गंवाकर अफगान टीम ने दूसरा सत्र अंत किया।
अंतिम सत्र में अफगानिस्तान को आउट होने में समय नहीं लगा और अफगानी बल्लेबाज एक के बाद एक सिंगल डिजिट स्कोर बनाकर चलते बने। इसी वजह से 98/5 के स्कोर से अफगानिस्तान की दूसरी पारी 112 तक ही पहुंच पाई। IND vs AFG मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान की दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, कुलदीप यादव ने भी 3 विकेट चटकाए।
Double-strike and victory sealed 🔒👌
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
🎥 Kuldeep Yadav wraps up a massive win for #TeamIndia in New Chandigarh ☝️☝️
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @imkuldeep18 pic.twitter.com/tNC2HcqQHm
IND vs AFG मुल्लांपुर टेस्ट में भारत की पहली पारी में रहा था बल्लेबाजों का बोलबाला
इस टेस्ट में भारत ने सिर्फ एक ही बार बल्लेबाजी की और उसे दोबारा बैटिंग की जरूरत ही नहीं पड़ी। टॉस जीतकर कप्तान शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद टीम इंडिया 8 विकेट खोकर 564 रन बनाने में सफल रही थी। भारत की पारी में गिल ने बेहतरीन शतक जड़ते हुए 126 रन बनाए थे। वहीं, केएल राहुल (100) ने भी शतक जड़ा था।
इन दोनों के अलावा साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने भी 81-81 रनों का योगदान दिया। वहीं, वाशिंगटन सुंदर के बल्ले से 52 रनों की नाबाद पारी आई थी। अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद सलीम ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके थे।
यह भी पढ़ें: W,W,W,W,W,W.... डेब्यू मैच में ही छाया मानव सुथार का जादू, विकेटों को 'छक्का' जड़ किया ये बड़ा कारनामा