W,W,W,W,W,W.... डेब्यू मैच में ही छाया मानव सुथार का जादू, विकेटों को 'छक्का' जड़ किया ये बड़ा कारनामा
Published - 08 Jun 2026, 01:24 PM | Updated - 08 Jun 2026, 02:05 PM
Table of Contents
Manav Suthar: पंजाब के मुल्लांपुर में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है. 6 जून से शुरु हुए इस मुकाबले में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम तबाही मचाती नजर आई है. बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया ने शानदार प्रर्दशन किया और अफगानी टीम को फोलो-ऑन देने में कामयाब हुई.
इस बीच 23 वर्षीय युवा स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हुए. अपनी फिरकी गेंदों से उन्होंने विपक्षी टीम पर काल बरपाया और उनके बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी. इसी के साथ मानव सुथार ने एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली.
Manav Suthar की गेंदबाजी ने मचाया धमाल

भारत दौरे के लिए आई अफगानिस्तान टीम की हालत एकमात्र टेस्ट सीरीज में काफी खराब नजर आ रही है. बीते शनिवार से न्यू चंढीगढ़ में जारी इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में जबरदस्त प्रर्दशन कर अपना दबदबा कायम किया.
जहां बल्ले से केएल राहुल, शुभमन गिल, साई सुर्दशन और ऋषभ पंत ने धमाल मचाया, तो वहीं गेंदबाजी में युवा स्पिनर मानव सुथार चमके. अपनी कातिलाना बॉलिंग से वह विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को खूब तंग करते दिखाई दिए. इसी बीच वह अपने टेस्ट करियर का पहला 'फाइव विकेट हॉल' भी पूरा कर सके. मानव सुथार (Manav Suthar) ने अपने डेब्यू मैच में ही ये उपलब्धि हासिल कर ली.
मानव सुथार ही नहीं, डेब्यू टेस्ट के पहले ही ओवर में विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं ये 4 खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट
अपने नाम दर्ज की ये उपलब्धि
दरअसल, मानव सुथार (Manav Suthar) अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 'फाइव विकेट हॉल' पूरा करने वाले दसवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले ये उपलब्धि मोहम्मद निसार, वी. वी. कुमार, सैय्यद आबिद अली, दिलीप दोषी, नरेंद्र हिरवानी, अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल के नाम दर्ज थी.
मानव सुथार ने न्यू चंढीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान टीम के कुल 6 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने अब्दुल मलिक (16), रहमानउल्लाह गुरबाज (12), रहमत शाह (60), अफसर जजाई (03), शराफउद्दीन अशरफ (11) और मोहम्मद सलीम (00) को पवेलियन वापिस भेजा.
The fifth one always hits different 🌟
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
A moment Manav Suthar will replay for the rest of his life 🎞️
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/yUo8AsXHZu
अफगानिस्तान को मिला फोलो-ऑन
IND vs AFG मैच के हाल की बात की जाए तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. केएल राहुल और शुभमन गिल की शतकीय पारी की मदद से टीम ये स्कोर हासिल कर सकी. इन दोनों खिलाड़ियों ने क्रमशः 100 और 126 रन बनाए. इनके अलावा साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81 रन का योगदान दिया.
जबकि वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके जवाब में अफगानिस्तान की पारी 152 रनों पर सिमट गई, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया द्वारा फोलो-ऑन मिला. रहमत शाह (60) के सिवाय कोई भी खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा नहीं पार कर पाया. भारत की ओर से मानव सुथार (Manav Suthar) ने 6 विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट और वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट निकाली.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर