मानव सुथार ही नहीं, डेब्यू टेस्ट के पहले ही ओवर में विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं ये 4 खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

Published - 08 Jun 2026, 09:47 AM | Updated - 08 Jun 2026, 10:54 AM

Manav Suthar

Manav Suthar: पंजाब के मुल्लांपुर में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया का प्रर्दशन शानदार रहा है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में भारतीय खिलाड़ी धमाल मचाते नजर आए हैं. लेकिन इस बीच जिस खिलाड़ी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा वो 23 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार (Manav Suthar) रहें.

अपनी कातिलाना गेंदबाजी से उन्होंने अफगानी टीम के बल्लेबाजी क्रम पर काफी दबाव बनाया. इस बीच वह एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर पाए. मानव सुथार (Manav Suthar) उन चुनिंदा गेंदबाजों में से एक बन गए हैं जो अपने डेब्यू टेस्ट के पहले ओवर में विकेट झटकने में कामयाब हो सके. तो आइए इस लेख के माध्यम से उन 4 और खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने यह कारनामा किया है....

Manav Suthar ही नहीं, ये 4 खिलाड़ी भी ले चुके हैं डेब्यू टेस्ट के पहले ही ओवर में विकेट

रिचर्ड हैडली

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी रिचर्ड हैडली का नाम दुनिया के सर्वकालिक महान ऑलराउंडरों की सूची में शुमार है. अपनी उम्दा बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी से उन्होंने कीवी टीम के लिए यादगार प्रर्दशन किया है. साल 1973 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी के नाम कई रिकोर्ड दर्ज हैं. इस दौरान वह अपने पदार्पण टेस्ट मुकाबले के पहले ओवर में विकेट झटक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धाक जमा सके थे. रिचर्ड हैडली ने 86 टेस्ट मुकाबलों में कुल 431 विकेट ली है.

नीलेश कुलकर्णी

मानव सुथार (Manav Suthar) से पहले पूर्व भारतीय स्पिनर नीलेश कुलकर्णी का नाम इस फेहरिस्त में है. उन्होंने साल 1997 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. कोलंबो के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में वह अपने पहले ही ओवर में विकेट झटकने का कारनामा कर पाए.

इसी के साथ वह टेस्ट डेब्यू के पहले ओवर में सफलता हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए. इस भिडंत में उनके हाथ श्रीलंकाई गेंदबाज बल्लेबाज मार्वन अटापट्टू का विकेट लगा था. हालांकि, इसके बाद वह पहली पारी में कोई विकेट नहीं निकाल सके थे.

RCB के इन 4 खिलाड़ियों के साथ हुआ बड़ा अन्याय, शानदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिली Team India में जगह

नेथन लियोन

ऑस्ट्रेलिया के खूंखार स्पिनर नेथन लियोन का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद है. इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से बल्लेबाजों पर कहर बरपाया और अपनी क्षमता साबित की. साल 2011 में श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में नेथन लियोन ने अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर कुमार संगाकारा जैसे दिग्गज बल्लेबाज का विकेट हासिल किया था. उन्होंने इस श्रीलंकाई खिलाड़ी को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के हाथों कैच आउट करवाया था.

शमर जोसेफ

Shamar Joseph

वेस्टइंडीज के 26 वर्षीय गेंदबाज शमर जोसेफ ने अपने डेब्यू मैच में दमदार गेंदबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. वह ऑस्ट्रेलिया के साथ एडिलेड में खेले गए मैच में वह बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करते दिखाई दिए थे. इसी दौरान उन्होंने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पविलेयन वापिस भेज अपनी गेंदबाजी की ताकत साबित कर दी थी. अब तक उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 11 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 51 विकेट दर्ज हैं.

कौन हैं अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले Manav Suthar? रवींद्र जडेजा की जगह टीम में मिला मौका

Tagged:

team india IND vs AFG Nathan Lyon Manav Suthar
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com