कौन हैं अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले मानव सुथार? रवींद्र जडेजा की जगह टीम में मिला मौका

Published - 06 Jun 2026, 10:20 AM | Updated - 06 Jun 2026, 11:06 AM

Manav Suthar

Manav Suthar: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच का आगाज हो चुका है. लगभग छह महीनों के बाद इस फॉर्मेट में नजर आई टीम इंडिया के लिए ये भिड़ंत काफी अहम है. भारतीय चयनकर्ताओं ने सीनियर खिलाड़ियों को ड्रॉप कर युवा खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में जगह दी है. इस बीच राजस्थान के लिए खेलने वाले 23 वर्षीय ऑलराउंडर मानव सुथार (Manav Suthar) भी टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला है.

कौन हैं अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले Manav Suthar?

Manav Suthar

6 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है, जिसकी मेजबानी की जिम्मेदारी मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को सौंपी गई है. इस मैच के लिए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया था.

इस बीच मानव सुथार पर भी भारतीय चयनसमिति ने भरोसा जताया और उन्हें फिर डेब्यू का अवसर मिला. IND vs AFG टेस्ट मैच के लिए कप्तान ने 23 वर्षीय खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन नें शामिल किया है. मैच शुरु होने से पहले कुलदीप यादव ने उन्हें डेब्यू टेस्ट कैप सौंपी.

विराट-IN, ऋतुराज-OUT.... अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में फेरबदल, अब ऐसा नजर आ रहा है 15 सदस्यीय स्क्वाड

रविंद्र जडेजा की जगह मिला मौका?

मानव सुथार (Manav Suthar) को टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट के रुप में देखा जा रहा है. यह भारतीय युवा खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी करने के साथ-साथ उपयोगी बल्लेबाजी करने के भी काबिल है. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने ऑलराउंडर प्रर्दशन को साबित कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट और क्रिकेट एक्सपर्ट्स उन्हें रवींद्र जडेजा के उत्तराधिकारी के तौर पर देख रहे हैं.

दरअसल, कयास लगाए जा रहे हैं कि जड्डू टेस्ट क्रिकेट संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. बढ़ती उम्र की वजह से उनके लिए टेस्ट फॉर्मेट में खेलने चुनौतीपुर्ण हो सकता है. ऐसे में मानव सुथार उनका बेस्ट रिप्लेसमेंट बन सकते हैं. बता दें कि राजस्थान का ये युवा खिलाड़ी अक्षर पटेल (2021 में) के बाद डेब्यू करने वाले पहले स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर हैं.

रोहित-विराट को अपनी गेंदबाजी से तंग कर चुके हैं Manav Suthar

साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप से पहले बेंगलुरु में लगे भारतीय टीम के कैंप के दौरान मानव सुथार (Manav Suthar) को नेट्स पर गेंदबाजी के लिए बुलाया गया था, जिसमें उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था. उनकी फिरकी गेंदबाजी के सामने ये दोनों ही खिलाड़ी संघर्ष करते दिखाई दिए थे.

उस दौरान मिली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीनियर खिलाड़ियों ने दावा किया था कि अगर यह युवा ऑलराउंडर सफेद गेंद से ड्रिफ्ट करना सिख जाता है तो वे रेड-बॉल क्रिकेट के खूंखार गेंदबाज बन सकते हैं. मानव सुथार के घरेलू क्रिकेट करियर की बात की तो उन्होंने 29 फर्स्ट क्लास मैच में 129 विकेट ली है. जबकि 25 लिस्ट ए और 29 टी20 में उनके नाम 34 और 25 विकेट दर्ज हैं. वहीं, इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए वह क्रमशः 945 रन, 350 रन और 94 रन बना सके.

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए रुतुराज गायकवाड़ की टीम इंडिया में हुई सप्राइज़ एंट्री, विराट कोहली को किया रिप्लेस

Tagged:

team india IND vs AFG Manav Suthar
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com