विराट-IN, ऋतुराज-OUT.... अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में फेरबदल, अब ऐसा नजर आ रहा है 15 सदस्यीय स्क्वाड

Published - 06 Jun 2026, 09:29 AM | Updated - 06 Jun 2026, 10:15 AM

Team India 2

Team India: अफगानिस्तान के भारत दौरे का आगाज हो चुका है. 6 जून से दोनों टीमें एकमात्र टेस्ट मैच के लिए आमने-सामने है, जिसका गवाह मुल्लांपुर का क्रिकेट स्टेडियम बना. इस मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ी तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज में एक-दूसरे भिड़ेंगी. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया (Team India) में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. भारतीय चयनसमिति ने विराट कोहली की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में सप्राइज़ एंट्री दी है, जिसकी वजह से 15 सदस्यीय स्क्वाड में बदलाव देखने को मिला है.

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए Team India में फेरबदल

TEAM INDIA

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को अफगानिस्तान एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया में स्थान दिया गया था, जिसको लेकर क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित थे. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी 2026 में आखिरी बार भारत की जर्सी में नजर आए इस खिलाड़ी को आगामी ODI सीरीज से बाहर होना पड़ा है.

दरअसल, आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें दो सप्ताह के लिए आराम करने की सलााह दी गई. वहीं, अब अनफिट होने की वजह से विराट कोहली को अपना नाम वापिस लेना पड़ा है.

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए क्या होगी भारत की टीम? देखें संभावित 15 खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट

ऋतुराज गायकवाड़ की हुई एंट्री?

विराट कोहली के बाहर होने के बाद उनके रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी इसका ऐलान नहीं किया है, लेकिन द इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक ऋतुराज गायकवाड़ को किंग कोहली की जगह अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम (Team India) में शामिल किया जा सकता है.

उन्हें श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए भारतीय ए स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया था. इसमें ऋतुराज गायकवाड़ को इंजर्ड रियान पराग के रिप्लेसमेंट के रुप में मौका मिला.

रोहित शर्मा की फिटनेस पर अपडेट

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझना पड़ा था, जिसकी वजह से वह सीजन के सारे मुकाबले नहीं खेल पाए थे. इसके अलावा उनकी अफगानिस्तान सीरीज में भागीदारी पर भी संशय बना हुआ था.

लेकिन अब रिपोर्ट्स आ रही है कि वह फिटनेस टेस्ट के लिए बीसीसीआई CoE पहुंच गए हैं. हालांकि, अभी तक उनकी फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं आया. वहीं, अगर खबरों की माने तो हार्दिक पांड्या को चयन समिति द्वारा क्लीन चिट मिल गई है और वह खेलने के लिए उपलब्ध हैं.

अफगानिस्तान के लिए Team India

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़़, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए Team India की संभावित प्लेइंग-XI, जायसवाल-केएल ओपनर, नंबर-3-4-5 पर साई-गिल-पंत

Tagged:

Ruturaj Gaikwad Virat Kohli team india IND vs AFG
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com