अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए Team India की संभावित प्लेइंग-XI, जायसवाल-केएल ओपनर, नंबर-3-4-5 पर साई-गिल-पंत

Published - 05 Jun 2026, 10:56 AM | Updated - 05 Jun 2026, 01:05 PM

TEAM INDIA
TEAM INDIA

Team India: आईपीएल 2026 के कारण लंबे समय से मैदान से दूर रहने वाली भारतीय मेंस क्रिकेट टीम (Team India) की वापसी में अब 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है। 6 जून से भारत को अफगानिस्तान की मेजबानी करनी है और दोनों के बीच सबसे पहले टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, मुल्लांपुर में होने जा रहा है, जो नए टेस्ट वेन्यू के रूप में अपना डेब्यू करने को तैयार है।

शुभमन गिल की टीम ने अपना आखिरी टेस्ट पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान खेला था। उस सीरीज में भारत को क्लीन स्वीप होना पड़ा था। ऐसे में अब एक नए सिरे से शुरुआत का प्रयास होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है लेकिन इसे भारतीय टीम हल्के में नहीं लेना चाहेगी। इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) अपना बेस्ट कॉम्बिनेशन उतारने को देखेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि भारत की संभावित प्लेइंग XI क्या हो सकती है।

Team India का बल्लेबाजी लाइन-अप

Team India

अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में होने वाले टेस्ट मुकाबले में भारत (Team India) का बल्लेबाजी लाइन-अप काफी हद तक सुलझा हुआ नजर आ रहा है। ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी का नजर आना तय है। इन दोनों ने पिछले कुछ समय से साथ में काफी अच्छा किया है। राहुल भी जब से ओपनिंग में दोबारा वापस आए हैं, उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता दिखी है और उन्होंने कुछ कमाल की पारियां भी खेली हैं।

नंबर 3 पर जरूर थोड़ा माथापच्ची देखने को मिल सकती है, क्योंकि साई सुदर्शन मिले मौकों को भुनाने में सफल नहीं रहे हैं। इसी वजह से उनकी जगह देवदत्त पडीक्कल को चुना जा सकता है। हालांकि, आईपीएल 2026 में 700 से ज्यादा रन बनाकर आ रहे सुदर्शन को अपनी अच्छी फॉर्म के कारण एक मौका और मिल सकता है। कप्तान शुभमन गिल ने सुदर्शन को करीब से देखा है, क्योंकि दोनों एक ही आईपीएल टीम के लिए पारी की शुरुआत कर रहे थे। ऐसे में पडीक्कल पर सुदर्शन को तवज्जो मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

टॉप-3 के बाद, कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर ऋषभ पंत बल्लेबाजी ऑर्डर में नजर आ सकते हैं। गिल का भी आईपीएल शानदार रहा और वह अपने अच्छे फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। हालांकि, पंत जूझते नजर आए थे और अब उपकप्तानी जाने के बाद से उन पर खुद को साबित करने का दबाव होगा।

Team India का लोअर ऑर्डर और गेंदबाजी क्रम

भारत (Team India) के लोअर ऑर्डर में स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और पेस ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिलने की उम्मीद है। ये दोनों बल्लेबाजी में गहराई के साथ-साथ गेंदबाजी में भी डेप्थ देते हैं। इसके बाद, बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और मानव सुथार में से किसी एक को डेब्यू का मौका मिल सकता है। इन दोनों ही अनकैप्ड खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इसके बाद, स्पेशलिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग XI में जगह मिलने की उम्मीद है।

भारत की संभावित प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, मानव सुथार/हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

भारत की यह प्लेइंग इलेवन काफी संतुलित नजर आ रही है और निश्चित रूप से यह टीम अफगानिस्तान को आसानी के साथ इस एकमात्र टेस्ट मैच में हराने का दम रखती है.

यह भी पढ़े: 32 साल के भारतीय विकेटकीपर KS Bharat ने किया संन्यास का ऐलान, इस वजह से लिया रिटायरमेंट

Tagged:

team india india cricket team
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com