32 साल के भारतीय विकेटकीपर KS Bharat ने किया संन्यास का ऐलान, इस वजह से लिया रिटायरमेंट

Published - 05 Jun 2026, 09:35 AM | Updated - 05 Jun 2026, 10:29 AM

KS Bharat

KS Bharat: टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने की तैयारियों में जुटी हुई है. 6 जून से दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए आमने-सामने आएंगी. शुभमन गिल की अगुवाई वाली इस टीम का लक्ष्य जीत दर्ज कर टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी करने का होगा.

लेकिन इससे भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम इंडिया के 32 वर्षीय खिलाड़ी केएस भरत (KS Bharat) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. बीते वीरवार सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी.

KS Bharat ने किया संन्यास का ऐलान

Ks Bharat

32 वर्षीय भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत का क्रिकट करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए उन्हें काफी लंबा इंतजार करना पड़ा. हालांकि, इसके बावजूद वह राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान नहीं पक्का कर पाए.

साल 2013 में घरेलू क्रिकेट के जरिए अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले इस ने साल 2023 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के जरिए अपना डेब्यू किया था. केएस भरत को टीम में ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर जगह दी गई थी, जो उस समय चोट से जूझ रहे थे. लेकिन 32 वर्षीय खिलाड़ी इस मौके को भूनने में नाकाम रहे.

कब तक चोट के चलते क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे Virat Kohli? जानें अब कब खेलेंगे Team India के लिए अगला मैच

ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर हुआ था चयन

केएस भरत (KS Bharat) को टीम इंडिया के लिए सात मुकाबले खेलने का मौका मिला, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 221 रन ही निकल पाए. इस दौरान उनका औसत 20.09 का रहा. इस बीच वह साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल टेस्ट मैच का भी हिस्सा रहे थे.

उन्होंने अपना भारत के लिए अपना आखिरी मैच फरवरी 2024 में विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. हालांकि, इसके बाद केएस भरत को ध्रुव जुरेल के हाथों अपनी जगह गंवानी पड़ी और फिर वह टीम में कभी वापसी नहीं कर सके.

KS Bharat ने शेयर किया पोस्ट

केएस भरत (KS Bharat) ने अपना रिटायरमेंट पोस्ट शेयर करते हुए विराट कोहली, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को उनके करियर में योगदान के लिए विशेष धन्यवाद व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा कि,

"अत्यंत गर्व के साथ, मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं. अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. इस सफर में मुझे बहुत धैर्य और दृढ़ता की आवश्यकता पड़ी, लेकिन टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करना हर पल के लायक था. चार लोगों के परिवार में, हम सभी ने दो दशकों से एक ही सपना देखा. मेरी बहन, मां और पिताजी को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझे ऐसा माहौल और सहयोग दिया.

मेरे आईपीएल डेब्यू कप्तान विराट कोहली को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे अपना कौशल दिखाने और पहचान बनाने का अवसर दिया. मेरे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी बहुत-बहुत धन्यवाद, जिनके मार्गदर्शन में मैंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया, जो अनमोल है और शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. मेरे भारतीय कोच राहुल द्रविड़ सर को भी धन्यवाद, जिन्होंने इंडिया ए से लेकर भारतीय टीम तक मुझे मार्गदर्शन दिया, जो अविस्मरणीय है. आपके सहयोग से ही मैं भारतीय टेस्ट क्रिकेटर बन सका."

IND vs AFG, HEAD TO HEAD: कैसा हैं भारत-अफगानिस्तान के बीच का टेस्ट इतिहास? जानें दोनों टीमों की हिस्ट्री के रिकॉर्ड्स

Tagged:

team india IND vs AFG KS Bharat
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com