IND vs AFG, HEAD TO HEAD: कैसा हैं भारत-अफगानिस्तान के बीच का टेस्ट इतिहास? जानें दोनों टीमों की हिस्ट्री के रिकॉर्ड्स
Published - 05 Jun 2026, 08:32 AM | Updated - 05 Jun 2026, 09:34 AM
Table of Contents
भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का आगाज होने वाला है. लगभग छह महीनों के बाद भारतीय खिलाड़ी इस फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे, जिसके लिए क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद शुभमन गिल और गौतम गंभीर की निगाहें IND vs AFG टेस्ट मैच जीतने पर टिकी होगी. लेकिन इससे पहले आइए नजर डालते हैं भारत-अफगानिस्तान टेस्ट हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स पर....
IND vs AFG: टेस्ट में किस टीम का रहा है पलड़ा भारी

भारतीय टीम की अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की तैयारियां शुरु हो गई है. 6 जून से मुल्लांपुर में दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए आमने-सामने होगी. क्रिकेट प्रेमी इस भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नवंबर 2025 के बाद टीम इंडिया पहली बार इस फॉर्मेट में खेलती नजर आएगी.
ऐसे में उसका लक्ष्य यह मुकाबला जीतकर वापसी करने का होगा. लेकिन अगर इस मैच से पहले भारत-अफगानिस्तान टेस्ट हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स की बात की जाए तो इन दोनों के बीच अब तक सिर्फ एक ही टेस्ट मुकाबला खेला गया है. अंतिम बार ये टीमें साल 2018 में आमने-सामने आई थी.
भारत-अफगानिस्तान के बीच खेला गया है एक टेस्ट
साल 2018 में अफगानिस्तान ने भारत दौरा किया था, जिस दौरान उसने एक टेस्ट खेला. इसमें अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने धुआंधार प्रर्दशन कर एक पारी और 262 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी. रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम ये मैच जीत पाई थी.
हालांकि, हार्दिक पांड्या, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, ईशांत शर्मा, रविंद्र जडेजा जैसे कई अनुभवी खिलाड़ी मुकाबले का हिस्सा बने थे. इस बीच मुरली विजय और शिखर धवन क्रमशः 105 रन और 107 रन की शतकीय पारी खेल सके थे.
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए इन खिलाड़ियों को मिला मौका
6 जून से अफगानिस्तान के साथ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने कई उभरते सितारों को टीम इंडिया में मौका दिया है. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपने प्रर्दशन से प्रभावित करने वाले मानव सुथर, हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ को इस मैच के लिए टीम में जगह मिली है. जबकि रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को अफगानिस्तान टेस्ट मैच में आराम दिया गया है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट के पास अपनी युवा स्ट्रेंथ को परखने का अच्छा अवसर होगा.
IND vs AFG टेस्ट सीरीज के लिए दोनों देशों की संभावित प्लेइंग-XI
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, मोहम्मद सिराज
अफगानिस्तान: अफसर जजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रहमत शाह, हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, अब्दुल मलिक, अजमतुल्लाह उमरजई, कैस अहमद, एन. खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल समी
IND vs AFG One-Off Test Preview: जानें पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग, और संभावित प्लेइंग XI
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर