IND vs AFG One-Off Test Preview: जानें पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग, और संभावित प्लेइंग XI
Published - 05 Jun 2026, 08:50 AM | Updated - 05 Jun 2026, 08:53 AM
Table of Contents
IND vs AFG One-Off Test 2026: भारत बनाम अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अपनी पिछली टेस्ट श्रृंखला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी जिसमें टीम इंडिया को 2-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। WTC 2025-27 में टीम इंडिया इस समय छठे पायदान पर है।
दूसरी तरफ अफगानिस्तान टीम ने अपना पिछला मैच जिंबॉब्वे के खिलाफ खेला जिसमें जिंबॉब्वे टीम 73 रन से विजेता रही थी। यह दोनों टीमें लगभग 6 साल के अंतराल के बाद टेस्ट फॉर्मेट में आमने-सामने होगी। दोनों के बीच 2018 में 1 टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें टीम इंडिया 262 रन और पारी के अंतर से विजेता रही थी। हालांकि इसके बाद अफगानिस्तान ने अपने खेल में लगातार सुधार किया है और इस टेस्ट मैच में टीम अच्छी टक्कर देने की क्षमता रखती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया के सामने अफगानिस्तान के युवा क्रिकेटर कैसा खेल दिखाते हैं और कितनी कड़ी टक्कर भारतीय टीम को दे पाते हैं.
IND vs AFG One-Off Test मैच डीटेल्स
मैच: भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच
स्टेडियम: महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़
मैच की तारीख: 6 जून 2026 (09:30 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग: DD Sports, Jio Hotstar & Star Sports Network
लाइव स्कोर: IND vs AFG One-Off Test लाइव स्कोर
IND vs AFG One-Off Test पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट
न्यू चंडीगढ़ मौसम अपडेट:
मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे है। तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 23% रहने की उम्मीद है।
महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पिच रिपोर्ट:
IND vs AFG पहला टेस्ट मैच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच काली मिट्टी से बनी है जिसस अच्छा बाउंस और कैरी मिलता है, तेज़ गेंदबाज़ नई गेंद से शुरुआत में विकेट निकाल सकते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बैटिंग कंडीशन बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि, मैच के तीसरे और चौथे दिन सतह धीमी होने के चलते स्पिनर खेल में आएंगे।
IND vs AFG One-Off Test संभावित प्लेइंग 11
इंडिया: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इकराम अलीखिल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, सलीम सफी।
यह भी पढ़ें: AFG के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-XI फाइनल, इन 11 खिलाड़ियों पर दांव खेलेंगे कोच गंभीर
IND vs AFG One-Off Test टॉप पिक्स
| खिलाड़ी | रोल | हालिया प्रदर्शन (टेस्ट फॉर्मेट) |
| केएल राहुल | बल्लेबाज | 13(39), 86(103), 141(211) |
| रहमत शाह | बल्लेबाज | 139(275), 19(64), 234(424) |
| देवदत्त पडिक्कल | बल्लेबाज | 11(10), 232(330), 0(0) |
| यशस्वी जायसवाल | बल्लेबाज | 36(43), 5(12), 13(20) |
| प्रसिद्ध कृष्णा | गेंदबाज | 5-98, 2-42, 1-62 |
IND vs AFG One-Off Test में विशेषज्ञ की राय
IND vs AFG टेस्ट मैच में टीम इंडिया को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा। इसके अलावा मेज़बान टीम के पास एक मज़बूत बैटिंग लाइनअप, अच्छे स्पिन ऑप्शन और दोनों डिपार्टमेंट में ज़्यादा गहराई है। भारत के पास घरेलू हालात में मैच को कंट्रोल करने के लिए काफ़ी अनुभव और टैलेंट हैं। दूसरी तरफ मेहमान टीम के मुख्य गेंदबाज राशिद खान और मुजीब उर रहमान भी नहीं हैं, जिससे उनका अटैक कमजोर हो गया है। अफ़ग़ानिस्तान टीम के पास टेस्ट फॉर्मेट में अनुभव की कमी है इसलिए इस मैच टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।
यह भी पढ़ें: 6 जून को खुलेगी इन 4 खिलाड़ियों की किस्मत, आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में पहली बार मिल सकता है डेब्यू
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
indian cricket team AFGHANISTAN NATIONAL CRICKET TEAM India vs Afghanistan Test IND vs AFG One-Off Testऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।