AFG के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-XI फाइनल, इन 11 खिलाड़ियों पर दांव खेलेंगे कोच गंभीर

Published - 04 Jun 2026, 02:35 PM | Updated - 04 Jun 2026, 02:36 PM

Team India

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मुकाबले के लिए टीम इंडिया (Team India) ने अभी से जमकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला यह एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 10 जून तक खेला जाएगा।

इस मैच के लिए टीम की प्लेइंग-11 भी लगभग साफ हो चुकी है। इस बार शुभमन गिल आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। मुख्य कोच गौतम गंभीर की अगुआई में इस बार टीम इंडिया (Team India) टेस्ट मैच में अपनी फॉर्म में वापसी करना चाहेगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ Team India का ओपनींग जिम्मा इनके हाथ

Team India

इस साल आईपीएल के रोमांचक सीजन के बाद टीम इंडिया (Team India) पहली बार रेड बॉल से खेलने मैदान पर उतरेगी, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल करते नजर आएंगे। इसके अलावा टीम में ओपनर बल्लेबाज के तौर पर यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, केएल राहुल और शुभमन गिल मौजूद हैं।

संभावना है कि ओपनिंग यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल करेंगे। क्योंकि अगर आप साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया पिछला टेस्ट मैच देखें, तो केएल राहुल और सुदर्शन को ओपनिंग करते देखा गया था, जबकि तीसरे स्थान पर देवदत्त पडिक्कल आए थे। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि शुभमन गिल उस मुकाबले में चोटिल (रिटायर्ड हर्ट) हो गए थे। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ शुभमन और यशस्वी ओपनिंग करने आ सकते हैं।

Sanju Samson के पक्ष में थे कोच Gautam Gambhir, चयनकर्ताओं ने नहीं मानी बात, इस खिलाड़ी को सौंप दी कमान

देवदत्त पडिक्कल तीसरे स्थान पर आएंगे

टेस्ट टीम में वर्षों तक तीसरे स्थान की कमान चेतेश्वर पुजारा के हाथों में हुआ करती थी। उनके जाने के बाद भारत (Team India) के पास तीसरे स्थान के एक परफेक्ट बल्लेबाज की कमी खली है, जिसे पूरा करने देवदत्त पडिक्कल आएंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल को तीसरे स्थान पर उतारा जा सकता है, जो पारी को स्थिरता देने के साथ-साथ रन बनाने के लिए भी उपयुक्त होंगे। जबकि चौथे स्थान पर केएल राहुल को देखा जा सकता है। हालांकि, केएल राहुल और ऋषभ पंत में से किसी एक को ही मैदान पर उतरने का मौका दिया जा सकता है।

देवदत्त पडिक्कल ने घरेलू क्रिकेट में कई शतक लगाए हैं। इस साल अगर उनके रिकॉर्ड को उठाकर देखा जाए, तो उन्होंने दो शतक और एक दोहरा शतक लगाया है। इसके अलावा वह कई बार 100 के आंकड़े को छूने से कुछ ही रनों से चूक गए। ऐसे में देवदत्त पडिक्कल के लिए टीम इंडिया (Team India) की टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्का करने का यह एक बड़ा मौका हो सकता है।

बीच मैदान पर कैमरे के सामने सिगार पीते दिखे Tim David? साथी खिलाड़ियों पर धुआं उड़ाते हुए वीडियो वायरल

नीतीश रेड्डी और ध्रुव जुरेल संभालेंगे मिडिल ऑर्डर

मध्यक्रम की बात करें, तो नीतीश कुमार रेड्डी और ध्रुव जुरेल इस स्थान को मजबूत बनाते हुए दिख सकते हैं। सूत्रों की मानें तो ध्रुव जुरेल ने इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण पारियां खेलकर अपनी टीम को प्लेऑफ की रेस में पहुंचाया था।

जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए कई महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए थे, इसके अलावा जरूरत पड़ने पर टीम के लिए तेज-तर्रार रन भी बनाए थे। उनकी इस लगातार पारियों का ही नतीजा रहा कि उन्हें टेस्ट टीम में वापस जगह मिली। हालांकि, पहले भी वह टीम का हिस्सा थे, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला था।

टीम इंडिया (Team India) की संभावित प्लेइंग-11: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

6 से 10 जून तक

शुभमन गिल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com