बीच मैदान पर कैमरे के सामने सिगार पीते दिखे Tim David? साथी खिलाड़ियों पर धुआं उड़ाते हुए वीडियो वायरल

Published - 04 Jun 2026, 12:18 PM | Updated - 04 Jun 2026, 01:06 PM

Tim David

Tim David: आईपीएल 2026 कई कारणों की वजह से चर्चा में रहा है. खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के साथ नियमों के उल्लघंन की वजह से भी सुर्खियों में छाया रहा. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाड़ी टिम डेविड (Tim David) सीजन के अंत तक खबरों का हिस्सा रहे. दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह सिगार पीते हुए नजर आ रहे हैं.

Tim David का सिगार पीते हुए वीडियो वायरल

टिम डेविड का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो कि आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद का है. इस वीडियो में टिम सिगार पीते हुए जश्न मना रहे आरसीबी के खिलाड़ियों के बीच आते हैं.

उन्हें देखकर रोमारियो शेफर्ड मुस्कुराने लगते हैं. अब यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, "अगर यही हाल रहा, तो अगले साल आधे सीज़न के लिए इसे बैन कर दिया जाएगा"

दूसरे यूजर ने कहा, यह असल में AI जैसा लग रहा है, असली नहीं; क्योंकि Insta पर लोग अक्सर इस तरह के वीडियो बनाते रहते हैं.

लिहाजा, यह कहना मुश्किल है कि यह वीडियो कितना सच्चा है. क्योंकि कुछ लोग इसे AI द्वारा एडिट बता रहे हैं. मगर यह वीडियो सही है और टिम डेविड ने ऐसा किया है तो आचार संहिता का उल्लघंन है.

टिम डेविड पर लगा बैन

Tim David

टिम डेविड अपने प्रदर्शन से ज्यादा आईपीए 2026 में नियम उल्लघंन की वजह से चर्चाओं में रहे हैं. गुजरात के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उन्होंने अंपायर नीतीन मेनन की ओर आइस बॉक्स फेंका था. इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने मैच के दौरान उंगली दिखाई थी.

टिम डेविड (Tim David) की गलत हरकतों के खिलाफ एक्शन लेते हुए बीसीसीआई ने उनकी तीस फिसदी मैच काटने के साथ एक मैच का बैन भी लगाया है. यानी की वह IPL 2027 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए शुरूआती मुकाबला नहीं खेल पाएंगे.

Suryakumar Yadav अब कप्तान रहेंगे या नहीं? कोच गंभीर ने लिया निर्णय, सुनाया अपना अंतिम फैसला

टिम डेविड के आईपीएल 2026 के प्रदर्शन

टिम डेविड (Tim David) का आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए 16 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 33.89 की औसत और 188.27 के स्ट्राइक रेट से 305 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 फिफ्टी के साथ 23 छक्के और 22 चौके निकल. कुल मिलाकर टिम डेविड का प्रदर्शन IPL 2026 में औसत रहा है.

बिग ब्रेकिंग: अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हुए Virat Kohli, इस वजह से अब नहीं लेंगे हिस्सा

Tagged:

RCB Tim David IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com