6 जून को खुलेगी इन 4 खिलाड़ियों की किस्मत, आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में पहली बार मिल सकता है डेब्यू
Published - 04 Jun 2026, 01:51 PM | Updated - 04 Jun 2026, 03:03 PM
Table of Contents
भारतीय चयनसमिति आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज की तैयारियों में लगी हुई. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम इंडिया (Team India) पहली बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते नजर आने वाली है. भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज 26 जुलाई से शुरू होगी, जबकि इंग्लैंड के साथ टी20 सीरीज 1 जुलाई से खेली जाएगी.
हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी श्रृंखला के लिए भारतीय टीम (Team India) में कप्तान से लेकर उप-कप्तान तक कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. खबरों की माने तो 6 जून को भारतीय बोर्ड आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए टीम का ऐलान कर देगा. इस बीच दावा किया गया है कि 4 खिलाड़ियों को पहली बार डेब्यू का मौका मिल सकता है.
आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में पहली बार Team India में मिल सकता है डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यावंशी ने पिछले कुछ समय में अपने प्रभावशाली प्रर्दशन के दम पर खूब सुर्खियां बटोरी है. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में तूफ़ानी बल्लेबाजी कर वह भारतीय चयनकर्ताओ का ध्यान भी अपनी ओर खींचनें में कामयाब हुए हैं, जिसके बाद अब खबर आ रही है कि उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) शामिल किया जा सकता है.
हाल ही में हुए आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यावंशी का बल्ला पूरे सीजन आग उगलता नजर आया था. 16 मैच की 16 पारियों में 237.30 के स्ट्राइक रेट से एक शतक की मदद से 776 रन बनाकर वह 19वें सीजन के हाई स्कोरर रहे. टीम मैनेजमेंट आगामी सीरीज में वैभव सूर्यावंशी का चयन कर उन्हें आजमा सकता है. अब तक वह 34 टी20 मैच खेलकर 1477 रन बना चुके हैं, जिसमें 4 शतक और छह अर्धशतक शामिल है.
प्रिंस यादव
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आए प्रिंस यादव भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपनी रफ्तारभरी गेंदों से विपक्षी टीम पर जमकर कहर भरपाया. प्रिंस यादव के घरेलू स्तर और हालिया प्रदर्शन को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें टी20 टीम इंडिया (Team India) में चुना जा सकता है.
इस 24 वर्षीय तेज गेंदबाज के पास अपनी गेंदबाजी में गति को लगातार बदलने की काबिलियत है, जिसका नमूना वह आईपीएल के अलावा दिल्ली प्रीमियर लीग, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी पेश कर चुके हैं. प्रिंस यादव ने कुल 51 घरेलू मैच में 68 विकेट झटकी है.
प्रभसिमरन सिंह
एक और खिलाड़ी जिसे आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम (Team India) में पर्दापण का अवसर मिल सका है वो प्रभसिमरन सिंह है. 25 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज का प्रर्दशन दमदार रहा है. घरेलू क्रिकेट में धुआंधार बल्लेबाज कर वह अपनी छाप छोड़ पाए, जिसके बाद दावा है कि उन्हें जल्द ही राष्ट्रीय टीम में जगह मिल सकती है.
प्रभसिमरन सिंह के पास पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की क्षमता है, जो टीम इंडिया के काफी काम आ सकती है. इसके अलावा उनकी मौजूदगी से टीम को एक अतिरिक्त विकेटकीपर का भी विकल्प मिल जाएगा. उनके नाम 129 घरेलू टी20 मैच में 3665 रन दर्ज हैं. इस उन्होंने 151.50 के स्ट्राइक रेट से दो शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं.
साकिब हुसैन
इस सूची का आखिरी नाम बिहार के लिए खेलने वाले साकिब हुसैन का है. आईपीएल 2026 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई. पूरे सीजन उन्हें 11 मुकाबलों में गेंदबाजी करने का मौका मिला, जिसमें वह 9.45 की इकॉनमी से 15 विकेट झटक सके थे. इस दौरान उन्होंने एक फॉर-विकेट हॉल भी पूरा किया.
वहीं, उनके डोमेस्टिक क्रिकेट करियर पर नजर डाली जाए तो 23 टी20 और 6 फर्स्ट क्लास में वह क्रमशः 25 और 16 सफलता ले पाए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड साकिब को भविष्य के बैकअप गेंदबाज के रूप में इस दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) में शामिल कर सकता है.
खत्म हुआ इस दिग्गज खिलाड़ी का करियर, अब शायद कभी नहीं करे पायेगा टीम इंडिया में वापसी
Tagged:
team india Prabhsimran Singh Ind vs Eng IND vs IRE Vaibhav Suryavanshi Prince Yadav Sakib Hussainऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर