खत्म हुआ इस दिग्गज खिलाड़ी का करियर, अब शायद कभी नहीं करे पायेगा टीम इंडिया में वापसी
Published - 04 Jun 2026, 01:19 PM | Updated - 04 Jun 2026, 01:23 PM
टीम इंडिया (Team India) को विश्व कप की ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव आने वाले दिनों में खट्टी यादों के साथ टीम इंडिया को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि, वह टीम को बतौर खिलाड़ी तो अलविदा नहीं कहेंगे, लेकिन बतौर कप्तान अब उन्हें बाय-बाय कहना ही होगा।
सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई की हालिया बैठक के बाद कुछ बातें स्पष्ट तौर पर खुलकर सामने आई हैं। इसमें टीम इंडिया (Team India) के टी20 इंटरनेशनल की कप्तानी में बदलाव से लेकर टेस्ट टीम में खिलाड़ियों के प्रदर्शन तक पर बात हुई है। इसके अलावा नए कप्तान और उप-कप्तान के नामों का भी चयन कर लिया गया है।
Team India के पूर्व कप्तान बनकर रह जाएंगे सूर्यकुमार यादव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एक अहम बैठक की है, जिसमें निर्णय लिया गया है कि सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कप्तानी से हटाया जाएगा। उनकी जगह आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम की कमान किसी और खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव का टीम इंडिया (Team India) में आखिरी वक्त आ चुका है।
आपको बता दें कि हाल के दिनों में सूर्यकुमार यादव अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। इसका उदाहरण टी20 विश्व कप और आईपीएल 2026 में भी देखने को मिला है। इसके बाद सूर्यकुमार मुंबई की टी20 लीग में भी असफल रहे, जिसके बाद अब टीम इंडिया (Team India) से उनकी छुट्टी तय मानी जा रही है।
क्या Team India के पूर्व कप्तान लेंगे रिटायरमेंट?
भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी कर चुके सूर्यकुमार यादव के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि क्या वह अब भी टीम इंडिया (Team India) में बतौर खिलाड़ी खेलने का प्रयास जारी रखेंगे या फिर संन्यास ले लेंगे?
आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव को हार्दिक पांड्या की जगह पर कप्तान नियुक्त किया गया था। जिस वक्त सूर्या को कप्तानी सौंपी गई थी, उससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में हार्दिक पांड्या टीम की उप-कप्तानी संभाल रहे थे, लेकिन उन्हें छोड़कर सूर्यकुमार को वरीयता दी गई थी।
सूर्या को वरीयता देने के पीछे सबसे बड़ी वजह रोहित शर्मा का सिफारिश था। इसके अलावा ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों के साथ उनके अच्छे संबंध और एक बेहतरीन टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज होने के नाते उन्हें यह जिम्मा सौंपा गया था। हालांकि, उन्होंने टीम के लिए कप्तानी तो बेहतरीन की, लेकिन वह खुद का प्रदर्शन भूल बैठे, जिसकी वजह से उन्हें कप्तानी के साथ-साथ अब टीम में अपनी जगह से भी हाथ धोना पड़ सकता है।
Suryakumar Yadav अब कप्तान रहेंगे या नहीं? कोच गंभीर ने लिया निर्णय, सुनाया अपना अंतिम फैसला
कौन होगा भारत का अगला कप्तान?
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की अगुआई करने की रेस में सबसे बड़ा नाम श्रेयस अय्यर का सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई की मीटिंग में मुख्य कोच गौतम गंभीर, संजू सैमसन को कप्तान बनाना चाह रहे थे, जिस पर चयनकर्ताओं ने असहमति जताई।
अंत में श्रेयस अय्यर के नाम पर चर्चा की गई, जिसके बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर समेत सभी चयनकर्ताओं के बीच श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने के नाम पर सहमति बनी और उप-कप्तानी में तिलक वर्मा को वरीयता दी गई। आपको बता दें कि आगामी आयरलैंड दौरे पर ये सभी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
इसके अलावा रजत पाटीदार, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी दिलाईं, उन्हें नजरअंदाज किया गया है। कप्तानों के नाम की चर्चा में उनका जिक्र कहीं भी नहीं किया गया, जबकि इस साल उन्होंने कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी जमकर जलवा बिखेरा है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर