टीम इंडिया के बाद मुंबई इंडियंस के भी कप्तान बनेंगे Shreyas Iyer! हार्दिक पांड्या के साथ हो सकता है ट्रेड

Published - 04 Jun 2026, 01:26 PM | Updated - 04 Jun 2026, 01:27 PM

Shreyas Iyer

टीम इंडिया की टी-20 टीम की कप्तानी को लेकर बहुत अहम बदलाव होना अब लगभग पक्का है। सूर्यकुमार यादव के बाद भारत की टी-20 टीम में कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और तिलक वर्मा का नाम सामने आ रहा है। लेकिन कप्तानी की रेस में सबसे आगे श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का नाम सामने आ रहा है।

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) बतौर कप्तान आईपीएल में तीन अलग-अलग फ्रैंचाइजियों के साथ फाइनल खेल चुके हैं, जिसमें से कोलकाता नाइटराइडर्स को उन्होंने साल 2024 में तीसरी बार चैंपियन बनाया था। श्रेयस के कप्तान बनने के साथ ही आईपीएल में भी एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

मुंबई इंडियंस खेल सकती है Shreyas Iyer पर बड़ा दांव

Shreyas Iyer

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस 2027 के आईपीएल के लिए कुछ सख्त फैसले लेने वाली है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या का इस साल फीका प्रदर्शन होने के बाद उन्हें मिड सीजन के बाद कई मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया। इसी बीच उनके ट्रेड की खबरें भी सोशल मीडिया में बढ़ने लगीं।

और अब ऐसा माना जा रहा है की अगर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) टी20 टीम के कप्तान बनते हैं तो मुंबई इंडियंस उन्हें कप्तानी के लिए अप्रोच कर सकती है। अब अगर मुंबई श्रेयस (Shreyas Iyer) के पीछे जाती है तो संभव है हार्दिक पांड्या के साथ सूर्यकुमार यादव को भी ट्रेड किया जा सकता है।

Suryakumar Yadav अब कप्तान रहेंगे या नहीं? कोच गंभीर ने लिया निर्णय, सुनाया अपना अंतिम फैसला

टी20 विश्व कप 2028 और ओलंपिक के लिए नया कप्तान

ऐसा माना जा रहा है कि टी20 टीम में कप्तानी को लेकर हो रहा फेरबदल अगले दो साल तक के लिए पक्का है। भारत को आने वाले दो सालों बाद दो बड़े टी20 टूर्नामेंट खेलने हैं। इनमें सबसे पहले 2028 में लॉस एंजिल्स में आयोजित होने वाला ओलंपिक है जिसमें भारत स्वर्ण पदक जीतने की दावेदारी करेगा,

इसके बाद उसी साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप होगा जिसमें टीम इंडिया अपनी ट्रॉफी को डिफेंड करने के लिए उतरेगी। इस लिहाज से आने वाले दो साल टीम इंडिया की तैयारियों के लिए बेहद अहम होंगे। सूर्यकुमार यादव इस वक्त खराब बैटिंग फॉर्म से जूझ रहे हैं

ऐसे में टीम इंडिया को भी एक नए कप्तान की जरूरत है जो अच्छे फॉर्म के साथ अच्छी कप्तानी भी कर सके। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) उस कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं और कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद तो नहीं पर उनके साथ अच्छा संबंध होने की संभावना है। उनके हालिया प्रदर्शन और टी20 में कप्तानी अनुभव को देखते हुए उन्हें टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

Sanju Samson के पक्ष में थे कोच Gautam Gambhir, चयनकर्ताओं ने नहीं मानी बात, इस खिलाड़ी को सौंप दी कमान

आयरलैंड सीरीज में दिखेगा टी-20 टीम में बदलाव

आयरलैंड से दो टी-20 मैचों की सीरीज में यह संभावित बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर की अध्यक्षता में बीसीसीआई कमेटी 6 जून को मुंबई में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम के स्क्वाड का चयन करेगी।

यह टीम 26 जून और 28 जून को होने वाले टी20 मैच खेलने के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। इसके बाद जुलाई के पहले सप्ताह से शुरु हो रहे इंग्लैड दौरे के लिए प्रस्थान करेगी। अब यह देखना अहम होगा कि कप्तानी के बदलाव के साथ और कौन सा फेरबदल होगा।

Tagged:

team india Suryakumar Yadav shreyas iyer
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

पंजाब किंग्स

इंग्लैंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com