कब तक चोट के चलते क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे Virat Kohli? जानें अब कब खेलेंगे Team India के लिए अगला मैच
Published - 04 Jun 2026, 02:49 PM | Updated - 04 Jun 2026, 03:03 PM
आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद विराट कोहली हाल ही में प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम गए थे। क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि विराट कोहली (Virat Kohli) अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में खेलेंगे। हालांकि, पहले ऐसा प्लान भी था, लेकिन अचानक से उनके चोटिल होने की खबर ने इस इंतजार को मायूसी में बदल दिया।
आपको बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) को हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण कुल मिलाकर इतने दिन बाहर रहना होगा। आइए जानते हैं कि इस दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ वह कितने मुकाबलों से बाहर रहेंगे।
13 जून को खेलेगी टीम इंडिया अपना पहला वनडे

चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम 13 जून से 20 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मुकाबले खेलेगी, जिसके लिए भारतीय स्क्वाड फाइनल कर लिया गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मुकाबलों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है।
इस वनडे सीरीज को आगामी 2027 विश्व कप के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आपको बता दें कि टीम इंडिया के स्क्वाड में इस वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) को भी शामिल किया गया है, जबकि विकेटकीपिंग में केएल राहुल और ईशान किशन को वरीयता मिली है।
ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को जगह मिली है, लेकिन सीरीज की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। इस सीरीज में गेंदबाजों की बात करें, तो अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर ब्रार और हर्ष दुबे को मौका दिया गया है।
बीच मैदान पर कैमरे के सामने सिगार पीते दिखे Tim David? साथी खिलाड़ियों पर धुआं उड़ाते हुए वीडियो वायरल
Virat Kohli को दो हफ्ते आराम करना होगा
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) का चोटिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन वह जल्द ही वापस मैदान पर दिखने वाले हैं। आपको बता दें कि उनकी हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दो सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद वह फिर से मैदान पर वापसी करेंगे।
विराट कोहली (Virat Kohli) भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं, आपको इस आंकड़े से पता चल जाएगा। अगर हम कोहली (Virat Kohli) के पिछले पांच वनडे स्कोर की बात करें, तो न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 93 रन बनाए थे, वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ 65 रन बनाकर नाबाद रहे थे, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही दूसरे वनडे में 102 रन बनाए थे और पहले वनडे में 135 रन बनाए थे। इसी वजह से विराट कोहली का टीम में रहना बेहद महत्वपूर्ण है।
तीसरे वनडे में वापसी हो सकती है
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) वापसी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, विराट कोहली को डॉक्टरों ने दो सप्ताह आराम करने की सलाह दी है, जिसके बाद वह फिर से मैदान पर दिख सकते हैं।
हालांकि, उनकी गैर-मौजूदगी में टीम में तीसरे स्थान पर ईशान किशन बल्लेबाजी कर सकते हैं। ईशान किशन का रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। वह इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर