आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए क्या होगी भारत की टीम? देखें संभावित 15 खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट

Published - 05 Jun 2026, 05:21 PM

India

Team India's predicted squad for Ireland-England tour: लगभग तीन महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने वाली भारतीय मेंस क्रिकेट टीम का व्यस्त शेड्यूल देखने को मिलने वाला है। इस दौरान फैंस को टी20 फॉर्मेट के भी काफी सारे मुकाबले देखने को मिलेंगे। तीन बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया जून के अंत में आयरलैंड दौरे पर दो टी20 खेलेगी और फिर जुलाई में इंग्लैंड में पांच टी20 खेलती नजर आएगी। इस तरह उसे कुल 7 टी20 मैच खेलने हैं।

इन मुकाबलों के लिए मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक ही 15 सदस्यीय स्क्वाड चुना जा सकता है। इस स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और किसकी छुट्टी होगी, इसको लेकर फैंस के बीच लगातार चर्चा जा रही है। इस लेख में हम आपको आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भारत (India) के संभावित स्क्वाड की जानकारी देने जा रहे हैं।

श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को मिल सकती भारत (India) की लीडरशिप की जिम्मेदारी

India's Captain and Vice Captain Shreyas And Tilak

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर होने वाले टी20 मुकाबलों के लिए चुने जाने वाले भारत (India) के स्क्वाड में सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी के मोर्चे पर होने की प्रबल संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव को टी20 की कप्तानी से हटा दिया गया है। वहीं, उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया गया है। बता दें कि श्रेयस को लंबे समय से भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में अगर उनकी कप्तान बनकर वापसी होती है तो यह एक बहुत ही बड़ा फैसला होगा।

श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किए जाने के साथ ही भारत (India) की उपकप्तानी में भी बदलाव के आसार हैं। अभी तक अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया था लेकिन अब तिलक वर्मा को जिम्मेदारी सौंपे जाने की खबर है।

वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है भारत के स्क्वाड में सरप्राइज एंट्री, रजत पाटीदार-भुवनेश्वर कुमार को भी मौका

BCCI द्वारा भारत (India) के स्क्वाड की आधिकारिक घोषणा से पहले एक और बड़ा सवाल वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी ने तबाही मचाते हुए ऑरेंज कैप हासिल की। इसी वजह से पूछा जा रहा है कि क्या चयन समिति 15 साल के इस खिलाड़ी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए मौका देगी या फिर उन्हें कुछ और समय इंतजार कराया जाएगा। अगर वैभव की एंट्री होती है तो फिर यह अपने आप में एक ऐतिहासिक फैसला होगा।

इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो बार चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार को भी मौका मिल सकता है। पाटीदार ने कप्तानी के अलावा अपनी बल्लेबाजी से भी छाप छोड़ी है। इसी वजह से उन्हें चुना जा सकता है। रजत की टीम में शामिल तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भी वापसी की उम्मीद है। उन्होंने इस सीजन कमाल की गेंदबाजी की और 28 विकेट अपने नाम किए।

वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय स्क्वाड के कुछ खिलाड़ियों को किया जा सकता है बाहर

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 टीम (India) को लेकर कुछ कड़े फैसलों की भी उम्मीद है, जिन्हें फ्यूचर को ध्यान में रखकर या फिर मौजूदा फॉर्म के के हिसाब से लिया जा सकता है। इसी वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुने जाने वाले स्क्वाड से कुछ खिलाड़ियों को ड्रॉप या आराम दिए जाने की उम्मीद है। सबसे पहला नाम कप्तान सूर्यकुमार यादव का है। अगर श्रेयस अय्यर को कप्तानी दी जाती है तो फिर उनका खेलना भी तय है। ऐसे में सूर्या को ड्रॉप करना पड़ेगा, तभी श्रेयस की जगह बन पाएगी।

इसके अलावा रिंकू सिंह की जगह भी सुरक्षित नहीं कही जा सकती है। उन पर हेड कोच गौतम गंभीर का भरोसा कम ही है और आईपीएल 2026 में भी रिंकू का प्रदर्शन ज्यादा दमदार नहीं रहा। इसी वजह से रिंकू को बाहर किया जा सकता है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी इन मुकाबलों से रेस्ट दिया जा सकता है। हार्दिक के पास फिटनेस की समस्या रही है और अब अगले साल वनडे वर्ल्ड कप होना है।

इसी वजह से हार्दिक का वर्कलोड मैनेजमेंट भी जरूरी है। यही कारण है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुने जाने की उम्मीद है लेकिन भारत के टी20 स्क्वाड से रेस्ट की संभावना है। कुछ ऐसा ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर भी देखने को मिल सकता है।

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भारत (India) का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, रजत पाटीदार, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार

यह भी पढ़ें: हाई प्राइस, फ्लॉप प्रदर्शन और इंजरी के चलते IPL 2027 से पहले रिलीज किये जा सकते हैं ये 62 खिलाड़ी, देखें पूरी टेबल

Tagged:

indian cricket team shreyas iyer Ireland vs India England vs India Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com