IPL 2027 का दुनियाभर के क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल IPL 2026 में दर्शकों को इतना रोमांच देखने को मिला कि अब क्रिकेट फैंस की दिलचस्पी IPL 2027 की बातों को लेकर है. वैसे तो इसके शुरू होने में करीब एक साल का समय लगेगा, लेकिन फ्रेंचाइजियां अभी से ही अगले साल की प्लानिंग में लग गई और धीरे-धीरे तय कर रही कि उन्हें किस खिलाड़ी को रिटेन करना और किसे रिलीज?
आज हम भी आपकों अपने इस ख़ास लेख में कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजियां संभवत रिलीज कर सकती है. दरअसल, इन खिलाड़ियों को इनके ओवर प्राइस या इनके प्रदर्शन या इनके इंजरी प्रोन होने की वजह से रिलीज किया जा सकता है, तो चलिए विस्तार से सभी आईपीएल टीमों के रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट के बारे में जानते हैं.
1. चेन्नई सुपर किंग्स (IPL 2027)
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम IPL 2027 की नीलामी से पहले 7 खिलाड़ियों को रिलीज करने का प्लान बना सकती है. दरअसल, जहां डेवाल्ड ब्रेविस, मैथ्यू शॉर्ट और मैट हैनरी को उनके आईपीएल 2026 में किये गए फ्लॉप प्रदर्शन के चलते रिलीज कर सकती है. वहीं प्रशांत वीर, ऋतुराज गायकवाड़ और राहुल चाहर को भी उनके ओवर प्राइज के चलते बाहर निकाल सकती है.
दरअसल इन तीनों ही खिलाड़ियों का दाम अभी इनके रीसेंट फॉर्म से कही ज्यादा दिख रहा है. ऐसे में इनके रिलीज होने की पूरी संभावना है. वहीं जेमी ओवरटर्न ने आईपीएल 2026 में प्रदर्शन तो अच्छा किया था, लेकिन यह खिलाड़ी इंजरी प्रोन है. इस सीजन भी इसने अपने चोटिल होने के चलते अंतिम के कुछ मैच मिस किये थे. जिसमे चेन्नई को इनकी काफी कमी खली थी. इंटरनेशनल क्रिकेट वह अन्य टी20 लीग में भी यह काफी इंजर्ड रहते हैं. ऐसे में इनकी इस कहानी को जानते हुए CSK मैनेजमेंट इन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा सकता है.
1. फ्लॉप प्रदर्शन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
डेवाल्ड ब्रेविस
11 मैच, 151 रन, 18.88 औसत, 127.97 स्ट्राइक रेट
2
मैथ्यू शॉर्ट
3 मैच, 50 रन, 20 औसत, 117.65 स्ट्राइक रेट
3
मैट हैनरी
3 मैच, 2 विकेट, 13 का इकॉनामी रेट, 65 का गेंदबाजी औसत
2. ओवर प्राइस लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1.
प्रशांत वीर
14.20 करोड़
2.
ऋतुराज गायकवाड़
18 करोड़
3.
राहुल चाहर
5.20 करोड़
3. इंजरी प्रोन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
जेमी ओवरटर्न
इंजरी के चलते नहीं खेले अंतिम के 3-4 मैच
2. मुंबई इंडियंस (IPL 2027)
मुंबई इंडियंस IPL 2027 से पहले कुल 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है. जहां नीता अंबानी सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक, शार्दुल ठाकुर और रोबिन मिंज को उनके खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर निकाल सकती है. वहीं ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या को उनके महंगी रकम की वजह से रिलीज किया जा सकता है.
इन दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी टूर्नामेंट में बेकार रहा था. ऐसे में इनके रिलीज होने के पूरे चांस नजर आ रहे हैं. साथ ही इंजरी के चलते मिचेल सेंटनर को भी रिलीज किया जा सकता है. यह किवी ऑलराउंडर काफी इंजर्ड रहता है, जिस वजह से मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट इन्हें बाहर करने पर भी विचार कर सकता है.
1. फ्लॉप प्रदर्शन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
सूर्यकुमार यादव
13 मैच, 270 रन, 20.77 औसत, 147.54 स्ट्राइक रेट
2
क्विंटन डी कॉक
3 मैच, 132 रन, 66 औसत, 162.96 स्ट्राइक रेट
3
शार्दुल ठाकूर
9 मैच, 12 विकेट, 12.27 का इकॉनामी रेट, 22.5 का गेंदबाजी औसत
4
रोबिन मिंज
2 मैच, 6 रन, 6 औसत, 150 स्ट्राइक रेट
2. ओवर प्राइस लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1.
ट्रेंट बोल्ट
12.5 करोड़
2.
हार्दिक पांड्या
16.35 करोड़
3. इंजरी प्रोन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
मिचेल सेटनर
इंजरी के चलते नहीं खेले आधा से ज्यादा सीजन
3. सनरइजर्स हैदराबाद (IPL 2027)
अगर सनराइजर्स हैदराबाद के IPL 2027 से रिलीज खिलाड़ियों के लिस्ट की बात करें, तो इसमें हर्षल पटेल, जयदेव उन्नादकट और प्रफुल हिंगे का नाम हो सकता है. यह तीनों ही खिलाड़ी टूर्नामेंट में काफी महंगे साबित हुए थे. वहीं लियाम लिविंगस्टोन को अपनी भारी कीमत की वजह से टीम से निकाला जा सकता है. पैट कमिंस, डेविड पायने और बायडन क्रेस जैसे खिलाड़ियों को इंजरी प्रोन होने के चलते रिलीज किया जा सकता है.
1. फ्लॉप प्रदर्शन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
हर्षल पटेल
5 मैच, 0 विकेट, 10.83 का इकॉनामी रेट, 00 का गेंदबाजी औसत
2
जयदेव उन्नादकट
4 मैच, 4 विकेट, 10.91 का इकॉनामी रेट, 35 का गेंदबाजी औसत
3
प्रफुल हिंगे
7 मैच, 14 विकेट, 11.73 का इकॉनामी रेट, 21.79 का गेंदबाजी औसत
2. ओवर प्राइस लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1.
लियाम लिविंगस्टोन
13 करोड़
3. इंजरी प्रोन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
पैट कमिंस
इंजरी के चलते नहीं खेले शुरूआती आधा सीजन
2
बायडन क्रेस
आईपीएल 2025 किया मिस, आईपीएल 2026 में भी एक मैच के बाद हुए रुल्ड out
3
डेविड पायने
कुछ मैचों बाद ही चोट के चलते घर लौटे
4. राजस्थान रॉयल्स (IPL 2027)
राजस्थान रॉयल्स मे फिलहाल 4 खिलाड़ी ऐसे नजर आ रहे हैं, जिन्हें रिलीज किया जा सकता है. तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा की खराब प्रदर्शन की वजह से छुट्टी हो सकती है. वहीं शिमरोन हेटमेयर और रवि बिश्नोई भी अपने को मिली रकम से न्याय नहीं कर पाए थे. ऐसे में इन चारों खिलाड़ियों का भी रिलीज होना तय नजर आ रहा है. हालांकि राजस्थान रॉयल्स के खेमे में ऐसा कोई नजर नहीं आ रहा है, जिसे इंजरी प्रोन होने के चलते वह रिलीज करें.
1. फ्लॉप प्रदर्शन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
तुषार देशपांडे
7 मैच, 4 विकेट, 11.96 का इकॉनामी रेट, 68.75 का गेंदबाजी औसत
2
संदीप शर्मा
6 मैच, 5 विकेट, 11.39 का इकॉनामी रेट, 44.80 का गेंदबाजी औसत
2. ओवर प्राइस लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1.
शिमरोन हेटमेयर
11 करोड़
2.
रवि बिश्नोई
7.20 करोड़
3. इंजरी प्रोन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
कोई नहीं
कोई नहीं
5. दिल्ली कैपिटल्स (IPL 2027)
दिल्ली कैपिटल्स टीम से भी रिलीज होने वाले खिलाड़ियो की संख्या अच्छी खासी होगी. दरअसल, यह टीम के 3 खिलाड़ी फ्लॉप प्रदर्शन की वजह से रिलीज किये जा सकते हैं, जिनका नाम करुण नायर, साहिल पारेख और प्रथुम निशंका है. वहीं साथ ही ओवर प्राइस होने के चलते कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार को भी IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स बाहर का रास्ता दिखा सकती है. वहीं मिचेल स्टार्क IPL में हमेशा से ही इंजरी प्रोन खिलाड़ी रहे हैं ऐसे में उन्हें लेकर भी दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट एक बड़ा डिसीजन ले सकता है.
1. फ्लॉप प्रदर्शन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
करुण नायर
2 मैच, 18 रन, 9 औसत, 100 स्ट्राइक रेट
2
साहिल पारेख
4 मैच, 46 रन, 11.50 औसत, 139.39 स्ट्राइक रेट
3
प्रथुम निशंका
10 मैच, 278 रन, 27.80 औसत, 158.66 स्ट्राइक रेट
2. ओवर प्राइस लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1.
कुलदीप यादव
13.25 करोड़
2.
टी नटराजन
10.75 करोड़
3.
मुकेश कुमार
8 करोड़
3. इंजरी प्रोन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
मिचेल स्टार्क
इंजरी के चलते नहीं खेले शुरूआती 10 मैच
6. गुजरात टाइटन्स (IPL 2027)
गुजरात टाइटन्स की रिलीज लिस्ट में 5 खिलाड़ियों का नाम तो साफ़ नजर आ रहा है. शाहरुख़ खान, निशांत संधू और ग्लेन फिलिप्स को उनकी खराब बल्लेबाजी के लिए टीम से निकाला जा सकता है. वहीं ओवर प्राइस के लिए प्रसिद्द कृष्णा पर गाज गिर सकती है, क्योंकि उनकी कीमत करीब 10 करोड़ है, लेकिन ऐसा प्रदर्शन वह IPL 2026 में नहीं कर पाए थे. वहीं इंजरी प्रोन होने के चलते कुलवंत खजरोलिया का भी बाहर होना तय लग रहा है.
1. फ्लॉप प्रदर्शन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
शाहरुख़ खान
9 मैच, 43 रन, 10.75 औसत, 130.30 स्ट्राइक रेट
2
निशांत संधू
8 मैच, 63 रन, 12.60 औसत, 126 स्ट्राइक रेट
3
ग्लेन फिलिप्स
6 मैच, 67 रन, 16.75 औसत, 124.07 स्ट्राइक रेट
2. ओवर प्राइस लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1.
प्रसिद्द कृष्णा
9.50 करोड़
3. इंजरी प्रोन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
कुलवंत खजरोलिया
आईपीएल और घरेलू में कई बार हो चुकी इन्हें इंजरी
7. लखनऊ सुपर जायंट (IPL 2027)
लखनऊ सुपर जायंट का प्रदर्शन IPL 2026 में बेहद खराब रहा, जिसके चलते यह टीम 10वें स्थान पर रही थी और अब इनके रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट भी लंबी-चौड़ी देखने को मिल सकती है. फ्लॉप प्रदर्शन की वजह से एडियन मकर्म, जोर्ज लिंडे और अक्षत रघुवंशी का टीम से जाना तय लग रहा है.
वहीं निकोलस पूरन और ऋषभ पंत को भी अपनी भारी कीमत से न्याय ना कर पाने की वजह से निकाला जा सकता है. आवेश खान भी महंगे होने की वजह से रलीज किये जा सकते हैं. तो हर सीजन इंजर्ड हो जाने वाले मयंक यादव और मोहसिन खान की भी टीम से छुट्टी करवाई जा सकती है.
1. फ्लॉप प्रदर्शन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
एडियन मकर्म
12 मैच, 231 रन, 25.67 औसत, 138.32 स्ट्राइक रेट
2
जोर्ज लिंडे
3 मैच, 1 विकेट, 8.92 का इकॉनामी रेट, 55 का गेंदबाजी औसत
3
अक्षत रघुवंशी
3 मैच, 29 रन, 14.5 औसत, 116 स्ट्राइक रेट
2. ओवर प्राइस लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1.
ऋषभ पंत
27 करोड़
2.
निकोलस पूरन
21 करोड़
3.
आवेश खान
9.75 करोड़
3. इंजरी प्रोन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
मयंक यादव
इंजरी के चलते नहीं खेले शुरूआती आधा सीजन, पिछले आईपीएल भी रहे इंजर्ड
2.
मोहसिन खान
इंजरी के चलते नहीं खेले शुरूआती आधा सीजन, हमेशा हो जाते इंजर्ड
8. पंजाब किंग्स (IPL 2027)
पंजाब किंग्स की बात करें तो अह IPL 2027 से पहले नेहल वढेरा, लॉकी फर्ग्यूसन और बेन ड्वार्शिस को उनके खराब प्रदर्शन के चलते रिलीज कर सकती है. वहीं ओवर प्राइस होने के चलते मार्को यानेसन, मार्कस स्टोइनिस और युजवेंद्र चहल को भी अपना स्थान खोना पड़ सकता है. विजय कुमार वैशाक हमेशा से ही एक इंजरी प्रोन खिलाड़ी रहे हैं ऐसे में इनसे भी यह टीम अपना पीछा छुड़ा सकती है.
1. फ्लॉप प्रदर्शन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
नेहल वढेरा
8 मैच, 65 रन, 10.83 औसत, 114.04 स्ट्राइक रेट
2
लॉकी फर्ग्यूसन
3 मैच, 1 विकेट, 12.82 का इकॉनामी रेट, 141 का गेंदबाजी औसत
3
बेन ड्वार्शिस
1 मैच, 1 विकेट, 12.75 का इकॉनामी रेट, 51 का गेंदबाजी औसत
2. ओवर प्राइस लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1.
मार्को यानेसन
7 करोड़
2.
मार्कस स्टोइनिस
11 करोड़
3.
युजवेंद्र चहल
18 करोड़
3. इंजरी प्रोन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
विजय कुमार वैशाक
इंजरी के चलते नहीं खेले कई मैच, हमेशा हो जाते चोटिल
9. आसीबी (IPL 2027)
IPL 2026 की चैंपियन RCB ही एक ऐसी टीम होगी, जो बहुत ज्यादा बदलाव अपनी टीम में नहीं करना चाहेगी. ऐसे में अगर प्रदर्शन के हिसाब से यह टीम खिलाड़ियों को रिलीज करेगी तो इसमें जेकब बैथल और रोमारियो शेफर्ड का नाम आ जायेगा. वहीं जितेश शर्मा को उनकी महंगी कीमत के वजह से रिलीज किया जा सकता है, तो फील साल्ट को उनकी चोटों से तंग आकर टीम से निकाला जा सकता है.
1. फ्लॉप प्रदर्शन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
जेकब बैथल
7 मैच, 96 रन, 13.71 औसत, 124.68 स्ट्राइक रेट
2
रोमारियो शेफर्ड
15 मैच, 7 विकेट, 11.92 का इकॉनामी रेट, 42.57 का गेंदबाजी औसत
2. ओवर प्राइस लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
3.
जितेश शर्मा
11 करोड़
3. इंजरी प्रोन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
फील साल्ट
इंजरी के चलते नहीं खेले आधे से ज्यादा सीजन
10. कोलकाता नाईट राइडर्स (IPL 2027)
अंत में बात अगर KKR की करें, तो इसमें सबसे पहला नाम अजिंक्य रहाणे का निकलकर आ रहा हैं, जिन्हें खराब फॉर्म की वजह से IPL 2027 से पहले रिलीज किया जा सकता है. वहीं टिम साइफेर्ट और वैभव अरोरा को भी उनके खराब प्रदर्शन के लिए बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. कैमरन ग्रीन और रमनदीप सिंह को उनकी भारी कीमत की वजह से छोड़ा जा सकता है, तो वहीं महीषा पथिराना को इंजरी प्रोन होने के चलते रिलीज किया जा सकता है.
1. फ्लॉप प्रदर्शन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
अजिंक्य रहाणे
14 मैच, 335 रन, 25.77 औसत, 135.08 स्ट्राइक रेट
2
टिम साइफेर्ट
3 मैच, 19 रन, 6.33 औसत, 105.56 स्ट्राइक रेट
3
वैभव अरोरा
11 मैच, 11 विकेट, 10.26 का इकॉनामी रेट, 35.45 का गेंदबाजी औसत
2. ओवर प्राइस लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1.
कैमरन ग्रीन
25.20 करोड़
2.
रमनदीप सिंह
4 करोड़
3. इंजरी प्रोन लिस्ट
क्रम संख्या
खिलाड़ी
विवरण
1
महीषा पथिराना
इंजरी के चलते खेला सिर्फ एक मैच, पहले भी कई बार हो चुके इंजर्ड