कोच गौतम गंभीर ने खत्म की नंबर-3 बल्लेबाज की बहस, बोले 'हम उसे अभी 4-5 मौके और देंगे....'

Published - 05 Jun 2026, 01:50 PM | Updated - 05 Jun 2026, 01:56 PM

WhatsApp Image 2026 06 05 At 13 30 38 1

Gautam Gambhir Ends Number 3 Debate: भारत की टीम लगभग तीन महीने बाद मैदान पर उतरने को तैयार है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आखिरी बार नजर वाली पुरुष क्रिकेट टीम टेस्ट के माध्यम से वापसी करेगी, क्योंकि 6 जून से मुल्लांपुर के महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच शुरू होगा। इन दोनों टीमों के बीच आखिरी बार रेड बॉल मुकाबला 2018 में खेला गया था। ऐसे में इस फॉर्मेट में इनकी टक्कर आठ साल बाद होने जा रही है।

भारत के लिए टेस्ट में पिछले कुछ समय से चुनौतियां आसान नहीं रही हैं, खासतौर पर बल्लेबाजी विभाग मजबूती के साथ प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है। नंबर 3 पर भी लगातार फेरबदल किए गए हैं, लेकिन अभी तक कोई भी बल्लेबाज इस पोजीशन को अपना नहीं बना पाया है। कुछ समय पहले तक साई सुदर्शन को दावेदार माना जा रहा था, लेकिन फिर उन्हें भी इससे हटा दिया गया। वहीं, अफगानिस्तान सीरीज के लिए कौन इस पोजीशन पर बल्लेबाजी करेगा, इसको लेकर काफी बात हो रही थी। अब हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपने बयान से पूरी तस्वीर साफ़ कर दी है।

सुदर्शन पर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने जताया भरोसा

Gautam Gambhir

अफगानिस्तान के खिलाफ BCCI द्वारा चुने गए टेस्ट स्क्वाड में साई सुदर्शन के अलावा देवदत्त पडीक्कल भी शामिल है। पडीक्कल भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में अच्छा किया है। इसी वजह से लगातार चर्चा हो रही थी कि शायद अब सुदर्शन की जगह पडीक्कल को नंबर 3 पर अफगान टीम के खिलाफ आजमाया जा सकता है लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपनी पसंद बता दी है।

मुल्लांपुर में होने वाले टेस्ट मुकाबले से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने साफ़ तौर पर कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ नंबर 3 की पोजीशन पर साई सुदर्शन ही बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। उन्होंने इसके पीछे अहम वजह भी बताई।

गौतम गंभीर ने नंबर 3 के लिए साई सुदर्शन का किया समर्थन

साई सुदर्शन को लेकर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का मानना है कि उन्हें नंबर 3 पर अभी ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, इसी वजह से उन्हें कुछ और समय तक बरकार रखा जाएगा। गंभीर ने कहा,

"साई सुदर्शन को उचित मौका नहीं मिला है। वह इंग्लैंड में खेले थे। हम उन्हें थोड़ा और समय देंगे। हम (सिर्फ) 11 खिलाड़ियों को ही चुन सकते हैं और साई खराब फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने आईपीएल में 700 रन बनाए हैं। अगर हम साई का आकलन 4-5 मैचों के आधार पर करेंगे तो हम कभी भी कोई ठोस टीम नहीं बना पाएंगे।"

इस तरह गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने स्पष्ट कर दिया है कि अभी साई सुदर्शन को मौके मिलेंगे। ऐसे में अब तमिलनाडु के बल्लेबाज के ऊपर मौकों का फायदा उठाने का दबाव होगा, जो कि अभी तक वो नहीं कर पाए हैं। इसी वजह से उनके लिए अब हर एक टेस्ट काफी अहम होने वाला है। सुदर्शन का हालिया फॉर्म अच्छा है और उन्होंने आईपीएल 2026 में 722 रन बनाए। इस दौरान एक शतक बनाया और आठ अर्धशतक भी जड़े। अब उनसे इस फॉर्म को टेस्ट क्रिकेट में जारी रखने की उम्मीद है।

साई सुदर्शन के टेस्ट में आंकड़े

पिछले साल साई सुदर्शन को इंग्लैंड दौरे पर अपने टेस्ट करियर की शुरुआत का मौका मिला था। इसके बाद से वो लगातार स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं और अब तक छह मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान सुदर्शन ने 11 पारियों में बल्लेबाजी की और ये सभी नंबर 3 पर हैं। उनके बल्ले से 27.45 के औसत से 302 रन आए हैं। उन्होंने दो अर्धशतक भी बनाए हैं।

ये आंकड़े उतने प्रभावशाली नहीं हैं और साई सुदर्शन की प्रतिभा से न्याय भी नहीं करते हैं। शायद यही कारण है कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अभी भी उन्हें मौके देने को देख रहे हैं लेकिन अब उनके ऊपर प्रदर्शन का दबाव होगा। देखना होगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ मौका मिलने पर सुदर्शन का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें: Liam Livingstone ने SRH की मालकिन Kavya Maran पर लगाए इल्जाम, बोले 'प्लेइंग-XI में इंटरफेयर करती....'

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com