Liam Livingstone ने SRH की मालकिन Kavya Maran पर लगाए इल्जाम, बोले 'प्लेइंग-XI में इंटरफेयर करती....'

Published - 05 Jun 2026, 12:35 PM | Updated - 05 Jun 2026, 12:46 PM

Liam Livingstone

Liam Livingstone: आईपीएल 2026 समाप्त हो चुका है लेकिन इसकी चर्चा लगातार जारी है। सीजन के दौरान कई बड़े विदेशी खिलाड़ियों को टीमों ने फ्लॉप रहने के बावजूद प्लेइंग XI में मौके देना जारी रखा लेकिन कुछ को एक या दो मैचों से ज्यादा खेलने को नहीं मिले। अब सभी विदेशी अपने-अपने वतन लौट गए हैं और इस दौरान कुछ ने हालिया आईपीएल सीजन के अपने अनुभव का खुलासा किया है। इसमें इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन का नाम भी है, जो सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे।

लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन में 13 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा था। उम्मीद लगाई जा रही थी कि SRH ने शायद उन्हें लोअर ऑर्डर में स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका के लिए चुना है। इस वजह से उन्हें ज्यादा मौके मिलेंगे लेकिन पूरे सीजन लिविंगस्टोन को सिर्फ दो मैचों में खिलाया गया। एक समय में नियमित कप्तान पैट कमिंस मौजूद नहीं थे। तब हैदराबाद की टीम सिर्फ तीन ही विदेशी खिलाड़ी खिला रही थी, फिर भी इंग्लिश खिलाड़ी को ज्यादातर मैचों में बेंच पर ही रखा गया था। ऐसा उनके साथ क्यों हुआ, इसके बारे में लिविंगस्टोन ने बड़ा खुलासा किया है।

Liam Livingstone ने कम मौके मिलने के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

Liam Livingstone Kavya Maran 1024x576

प्लेऑफ तक का सफर तय करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को सबसे पहले 5 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान में उतारा, जिसमें उन्होंने 14 रन बनाए। इसके बाद, 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मौका दिया गया, जिसमें लिविंगस्टोन ने 1 रन बनाया।

सभी को हैरानी थी कि इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बावजूद इंग्लिश खिलाड़ी (Liam Livingstone) को सनराइजर्स हैदराबाद ने इतने कम मौके क्यों दिए, अब इसको लेकर लिविंगस्टोन ने खुद बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला, क्योंकि टीम के मालिकों को एक अन्य खिलाड़ी पसंद था और वे उसे खेलते देखना चाहते थे।

काव्या मारन पर लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने लगाया बड़ा आरोप

सनराइजर्स हैदराबाद के हर मैच में टीम की मालकिन काव्या मारन स्टेडियम में मौजूद होती हैं। अभी तक यही लगता था कि वे अपनी टीम का समर्थन करने आती हैं, क्योंकि वह बहुत ही पैशनेट ओनर हैं लेकिन अब लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने उनकी पोल खोल दी है। इंग्लिश खिलाड़ी ने डायरेक्ट नाम नहीं लिया लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से आरोप लगाया है कि SRH की प्लेइंग XI में इस बार मालिक की पसंद के खिलाड़ी के कारण उन्हें मौके नहीं मिले।

सर एलिस्टेयर कुक, माइकल वॉन, फिल टफनेल और डेविड लॉयड के साथ 'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने कहा,

"मुझे लगता है कि आईपीएल में तीन तरह के खिलाड़ी होते हैं। कुछ खिलाड़ी निश्चित रूप से टीम में होते हैं। कुछ खिलाड़ी टीम से बाहर होते हैं, यानी उन्हें खेलने का मौका मिल भी सकता है और नहीं भी, और तीसरे मेरे जैसे, जिन्हें मौके मिलने की संभावना कम होती है।"

लिविंगस्टोन ने आगे कहा,

"एसआरएच ने नीलामी में एक खिलाड़ी को खरीदा। मुंबई इंडियंस भी उसे खरीदना चाहती थी। लेकिन एसआरएच ने उसे हासिल कर लिया क्योंकि उनके पास ज्यादा पैसे थे। इतना ही नहीं, मालिक उस खिलाड़ी को बहुत पसंद करते थे। इसलिए टीम में उसकी जगह लगभग तय थी।"

Liam Livingstone reveals SRH owners interefered in team selection

"We bought a player Mumbai really wanted. We had more money, so we got him. The owners loved him, so he was locked in. Dan told me that, and I knew I wasn't getting a chance unless someone got injured."

Who is… pic.twitter.com/jvoyzgTgGa

— Brutal Truth (@sarkarstix) June 3, 2026

लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने आगे बताया कि जब पैट कमिंस उपलब्ध नहीं थे, तो हम सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रहे थे। इसलिए मैंने हेड कोच डेनियल वेटोरी से पूछा कि हम सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ क्यों खेल रहे हैं? तब विटोरी ने बताया कि फ्रेंचाइजी के मालिक इस खिलाड़ी को पसंद करते हैं और कमिंस के वापस आने पर हम बदलाव नहीं करेंगे। इसके बाद मुझे अहसास हो गया कि जब तक कोई चोटिल नहीं होता है तब तक मुझे मौका नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: 32 साल के भारतीय विकेटकीपर KS Bharat ने किया संन्यास का ऐलान, इस वजह से लिया रिटायरमेंट

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com