अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए रुतुराज गायकवाड़ की टीम इंडिया में हुई सप्राइज़ एंट्री, विराट कोहली को किया रिप्लेस

Published - 06 Jun 2026, 10:06 AM | Updated - 06 Jun 2026, 10:30 AM

Ruturaj Gaikwad Likely To Get Place Team India Virat Kohli Replacement

Ruturaj Gaikwad in Team India's ODI Squad: भारत अपने घर पर अफगानिस्तान की मेजबानी कर रहा है और दोनों के बीच एक्शन की शुरुआत हो चुकी है। आज यानी 6 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एकमात्र खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत की तरफ से मानव सुथार को डेब्यू कैप मिली है।

टेस्ट के बाद, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) को तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। इसकी शुरुआत 13 जून से धर्मशाला में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होगी। वनडे स्क्वाड भी पहले ही घोषित कर दिया गया था लेकिन कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवालिया निशान बना हुआ था।

हालांकि, इस बीच भारत (Team India) को बड़ा झटका लगा और विराट कोहली चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। अब खबर आ गई है कि कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में रुतुराज गायकवाड़ को चुना जा सकता है।

विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में रुतुराज गायकवाड़ की टीम इंडिया (Team India) में एंट्री

Ruturaj Gaikwad Likely To Get Place Team India Virat Kohli Replacement 1

दरअसल, विराट कोहली को 31 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान थोड़ा परेशानी में देखा गया था और उन्होंने मैदान में ही बल्लेबाजी के दौरान ट्रीटमेंट भी लिया था। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए हैं। इसी वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। कुछ रिपोर्ट्स में उनके इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी संदेह जताया जा रहा है।

हालांकि, इस बारे में आधिकारिक घोषणा पर ही पता लग पाएगा लेकिन उनका अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर होना लगभग तय है, क्योंकि टीम इंडिया (Team India) के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिंट दिया था कि कोहली को लेकर जल्द आधिकारिक ऐलान होगा। इस बीच उनके रिप्लेसमेंट के रूप में रुतुराज गायकवाड़ का नाम सामने आया है, जिन्हें हाल ही में रियान पराग के इंजर्ड होकर श्रीलंका में होने वाली वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए बतौर उपकप्तान चुना गया था।

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में रुतुराज गायकवाड़ को मौका मिलने की संभावना

इंडिया ए को 9 जून से श्रीलंका में वनडे त्रिकोणीय सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में इंडिया ए और श्रीलंका ए के अलावा अफगानिस्तान ए भी शामिल है। इसके लिए रुतुराज गायकवाड़ का शुरुआत में चयन ही हुआ था लेकिन आईपीएल 2026 में पूरी तरह फिट न होने के बावजूद खेलने वाले रियान पराग के बाहर होने पर BCCI ने रुतुराज के चुने जाने की जानकारी दी, साथ ही उन्हें उपकप्तान भी बनाया। हालांकि, अब उन्हें टीम इंडिया (Team India) में विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए चुने जाने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि अगर रुतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया जाता है तो फिर इंडिया ए में उनकी जगह रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है, जिनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातर दूसरी बार आईपीएल जीतने में कामयाब रही।

टीम इंडिया (Team India) के लिए वनडे में रुतुराज गायकवाड़ के आंकड़े

रुतुराज गायकवाड़ ने टीम इंडिया (Team India) के लिए 2022 में वनडे डेब्यू किया था लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। इसी वजह से अभी तक रुतुराज ने सिर्फ 9 वनडे ही खेले हैं। इस दौरान 8 पारियों में 28.50 की औसत से 228 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक आया है।

गायकवाड़ ने अपना एकमात्र शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पिछली वनडे सीरीज में बनाया था। उनकी शानदार बल्लेबाजी की काफी तारीफ भी हुई थी। अब देखना होगा कि अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए चुने जाने पर उन्हें प्लेइंग XI में जगह दी जाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें: Liam Livingstone ने SRH की मालकिन Kavya Maran पर लगाए इल्जाम, बोले 'प्लेइंग-XI में इंटरफेयर करती....'

Tagged:

Ruturaj Gaikwad indian cricket team Virat Kohli afghanistan cricket team IND vs AFG 2026 ODI Series
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com