पहला वनडे जीतने के बाद भी क्या बदल जाएगी भारत की प्लेइंग-XI? जानिए अब किन खिलाड़ियों को मिले सकता है मौका
Published - 15 Jul 2026, 12:29 PM | Updated - 15 Jul 2026, 01:33 PM
Table of Contents
एजबेस्टन में इंग्लैंड (IND vs ENG) के खिलाफ पहला वनडे जीत जाने के बाद टीम इंडिया दूसरे मैच की तैयारियों में जुट गई है. 16 जुलाई को कार्डिफ में दोनों टीमों का आमना-सामना होगा, जिसे जीतकर शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. दूसरी ओर, इंग्लैंड टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं कि दूसरे वनडे के लिए भारत (IND vs ENG) की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है....
IND vs ENG: पहला वनडे जीतने के बाद भी क्या बदल जाएगी भारत की प्लेइंग-XI?
इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों (IND vs ENG) की वनडे सीरीज टीम इंडिया के लिए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों का अहम पड़ाव है. भारतीय टीम प्रबंधन इसमें अलग-अलग संयोजन आजमा आगामी मार्की टूर्नामेंट के लिए दमदार स्क्वाड तैयार करने के लिए में जुटा है.
एजबेस्टन में पहला वनडे जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने खुलासा किया था कि टीम अभी बेहतरीन कॉम्बिनेशन ढूंढने में लगा हुआ है. हालांकि, इंग्लैंड के साथ दूसरे वनडे से पहले सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन बदल करेगी? फिलहाल इसकी संभावना काफी कम है. टीम मैनेजमेंट अपने संयोजन में कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा.
शुभमन गिल की फिटनेस ने बढ़ाई टीम की टेंशन

पहले वनडे मैच के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल पैर में दर्द की समस्या से जूझते नजर आए थे. उनकी यह तकलीफ इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें अपनी पारी के बीच में ही मैदान छोड़ना पड़ा और वह अपना शतक पूरा करने से चूक गए. 80 रन के निजी स्कोर पर शुभमन गिल पवेलियन लौट गए और फिर वापस बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके. लिहाजा, अब उनकी फिटनेस ने टीम की टेंशन को बढ़ा दिया है.
अगर चोट के कारण वह दूसरा वनडे मैच नहीं खेल पाते हैं, तो यह टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका होगा. बीते कुछ समय में उन्होंने अपनी तूफ़ानी बल्लेबाजी से खूब धमाल मचाया है. पहले वनडे में भी शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम की जीत की नींव रखी थी.
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
कार्डिफ वनडे के लिए टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में कप्तान शुभमन गिल के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को जगह मिलने लगभग तय है. वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे को बतौर ऑलराउंडर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. पहले वनडे में अक्षर पटेल ने बल्ले और गेंद, दोनों से ही धमाल मचाया था. एक बार फिर उनसे ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. अंत में नजर जाए बॉलिंग डिपार्टमेंट पर तो इसमें जसप्रीत बुमराह समेत गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्ण नजर आ सकते हैं.
IND vs ENG: दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, शुबमन गिल (सी), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रित बुमराह, प्रसीद कृष्ण
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर