वीवीएस लक्ष्मण बने चीफ सेलेक्टर, तो कोच गंभीर के इस चेले को कभी नहीं देंगे टीम इंडिया में मौका

Published - 05 Aug 2026, 05:21 PM | Updated - 05 Aug 2026, 05:54 PM

VVS Laxman

भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर का पद फिर से चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अजित अगरकर को कार्यकाल समाप्त होने के बाद हटा दिए जाएगा और उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक एक्सटेंशन मिलना मुश्किल है।

वहीं, उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को चयन समिति का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

VVS Laxman कर सकते हैं अजित अगरकर को रिप्लेस

पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर को जुलाई, 2023 में टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर बनाया गया था। शुरुआत में उनका कार्यकाल दो साल का था लेकिन फिर एक साल और बढ़ा दिया गया था, क्योंकि टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का ख़िताब जीता था। इसके बाद, जून 2026 तक अगरकर को एक्सटेंशन मिला और उनके कार्यकाल में भारत ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया।

हालांकि, पिछले कुछ समय से अजित अगरकर की पकड़ ढीली नजर आ रही है। हेड कोच गौतम गंभीर के साथ-साथ BCCI से भी उनका तालमेल गड़बड़ होता दिख रहा है। यही कारण है कि इस बात की संभावना कम है कि उनकी मांग के मुताबिक 2027 वर्ल्ड कप तक एक्सटेंशन दिया जाए। इसी वजह से उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को लाया जा सकता है।

BCCI के अधिकारियों का लक्ष्मण को समर्थन

VVS Laxman 1

दैनिक जागरण की रिपोर्ट में बताया गया है कि अगरकर की छुट्टी होती है तो फिर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं। BCCI के कुछ अधिकारी साफ़ तौर पर चाहते हैं कि लक्ष्मण मुख्य चयनकर्ता बनें, क्योंकि उनका तालमेल रोहित शर्मा और विराट कोहली से अजीत अगरकर की तुलना में बेहतर रह सकता है।

वैसे भी वीवीएस लक्ष्मण खुद लंबे तक एक सीनियर खिलाड़ी रह चुके हैं और उन्हें पता है कि दिग्गजों कैसे डील किया जाता है। रोहित और विराट भी उनकी बात को तवज्जो देंगे, क्योंकि दोनों के साथ ही उनके संबंध अच्छे हैं।

लक्ष्मण के आने से गौतम गंभीर को लग सकता है झटका, सुंदर का कटेगा पत्ता?

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद कुछ खिलाड़ियों का खास समर्थन किया है। इनमें एक नाम स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का भी है। सुंदर को तीनों ही फॉर्मेट के लिए चुना जा रहा है लेकिन उनका प्रदर्शन टेस्ट के अलावा अन्य दो फॉर्मेट में औसत भी नहीं है।

गेंदबाजी में सुंदर की खास उपयोगिता नजर नहीं आती है, खासतौर पर सबसे छोटे फॉर्मेट में। वहीं, बल्लेबाजी से भी उन्होंने अभी तक भरोसा नहीं जीता है। यही वजह है कि चयन समिति के मुखिया के पद पर बदलाव होता है तो फिर गंभीर को झटका लग सकता है और सुंदर को वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: टीम की बढ़ी टेंशन, इस स्टार खिलाड़ी को लगी चोट, स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर लाया गया

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com