Hardik Pandya कितने मैचों तक रहेंगे बाहर? चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानें वापसी की तारीख
Published - 05 May 2026, 09:09 AM | Updated - 05 May 2026, 09:57 AM
Table of Contents
Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का रोमांच दिन-ब-दिन चरम पर पहुंचता जा रहा है। 31 मई को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन अब तक हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन दिखाने में नाकाम रही है। इस बीच अब एमआई के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इंजरी के चलते अपने पिछले मैच का हिस्सा नहीं बन पाए। वहीं, अब उनकी इंजरी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Hardik Pandya की इंजरी पर आया अपडेट

4 मई को वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस का लखनऊ सुपर जायंट्स से सामना हुआ। लेकिऩ इस मैच के दौरान 5 बार विजेता टीम एक बड़े बदलाव के साथ उतरी। दरअसल, कप्तान हार्दिक पांड्या इंजरी के चलते MI vs LSG भिड़ंत का हिस्सा नहीं बन पाए।
उन्हें कमर की मांसपेशियों में एंठन और खिंचाव (Back Spasm) की शिकायत, जिससे उबरने के लिए पर्याप्त आराम की जरूरत है। हालांकि, अभी तक उनकी चोट की गंभीरता को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है।
एक और मैच करना पड़ेगा मिस?
गौरतलब है कि आमतौर पर 'बैक स्पाज्म' की चोट पर 1-2 दिन तक बर्फ की सिकाई करने से आराम आ जाता है, लेकिन दर्द अधिक होता है तो एक सप्ताह के आराम और सिकाई से सही हो जाता है। ऐसे में अगर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) रिकवर करने के लिए एक हफ्ते का समय भी लेते हैं तो उन्हें कोई मैच मिस नहीं करना पड़ेगा।
क्योंकि मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला 6 दिन बाद यानी 10 मई को खेलना है, जिसमें उसका सामना गत चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। लिहाजा, हार्दिक पांड्या के पास अभी चोट से उभरने के लिए पर्याप्त समय है।
सूर्यकुमार यादव को मिली टीम की कमान
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की गैरमौजूदगी में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के हाथों मुंबई इंडियंस की भागडोर सौंपी गई थी। उनकी कप्तानी में टीम सीजन की अपनी तीसरी जीत हासिल करने में कामयाब रही। जबकि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एमआई टीम अब तक संघर्ष करती दिखाई दी है।
इसके अलावा वह बतौर खिलाड़ी भी फ्लॉप रहे हैं। 8 मैचों में उनके बल्ले से केवल 20.86 के औसत से 146 रन निकले हैं। वहीं, गेंदबाजी करते हुए उनके हाथ 4 विकेट लगी। इस प्रर्दशन के चलते उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
इस बड़ी वजह के चलते Hardik Pandya को LSG के खिलाफ टीम से निकाला? अब जाकर सामने आई पूरी सच्चाई
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर