इस बड़ी वजह के चलते Hardik Pandya को LSG के खिलाफ टीम से निकाला? अब जाकर सामने आई पूरी सच्चाई
Published - 05 May 2026, 09:31 AM | Updated - 05 May 2026, 09:32 AM
Table of Contents
Hardik Pandya: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या प्लेइंग XI में नहीं खेले. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते हुए नजर आए है. अब फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्या हार्दिक पांड्या को टीम से बाहर कर दिया गया है या उनकी कप्तानी छिन ली गई है.
बता दें कि आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में जूझते हुए नजर आए हैं. जब ऐसे समय में वह LSG के खिलाफ मैदान पर नजर नहीं आए तो, तरह-तरह की बातें होना जायज है. चलिए तो जानते हैं हार्दिक के टीम से बाहर बैठने की पूरी सच्चाई.
Hardik Pandya क्यों हुए प्लेइंग XI से बाहर?

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि लखनऊ के खिलाफ हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का ना खेलने की वजह चोट है. उनकी कमर में खिंचाव है, जिस कारण उन्हें आराम दिया गया है. इस सीजन में ऐसा दो बार हो चुका है, जब हार्दिक नहीं खेले हैं. हालांकि, रोहित शर्मा की LSG के खिलाफ लंबे समय बाद वापसी हुई.
उन्हें RCB के खिलाफ खेलते समय मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी. इसके बाद वह कई मैचों से बाहर रहे थे. लेकिन बीती रात उन्होंने शानदार वापसी की, और टीम के लिए मैच जीताऊ पारी खेली.
IPL 2026 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने IPL 2026 8 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 20.86 की औसत और 136.45 की स्ट्राइक रेट से 146 रन कूटे. इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, हार्दिक ने इस सीजन में सिर्फ 11.90 की इकॉनमी से 4 विकेट भी चटकाए.
गौरतलब है कि हर मैच में हार्दिक पांड्या अपनी खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आए. उनकी कैप्टेंसी की भी काफी आलोचना हुई.
हार्दिक की कप्तानी पर मंडराया खतरा
बता दें कि पिछले तीन सालों में मुंबई इंडियंस की परफॉर्मेंस में गिरावट आई है. साल 2024 में हार्दिक पांड्या प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी. अब इस सीजन भी मुंबई गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है. पांड्या की कैप्टेंसी में 5 बार की चैपिंयन रही MI तीसरी बार टूर्नामेंट में विफल रही है.
ऐसे में अब माना जा रहा है कि हार्दिक की कप्तानी छिनी जा सकती है. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव की कमान सौंपी जा सकती है. हालांकि, यह तो वक्त बताएगा कि मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर