हार्दिक पांड्या का CSK में जाना हुआ पक्का! इन 2 खिलाड़ियों के साथ मुंबई को देगी 10 करोड़ रुपए

Published - 26 Jul 2026, 01:19 PM | Updated - 26 Jul 2026, 02:40 PM

Hardik Pandya

आईपीएल 2026 के समापन के बाद से ही हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. टूर्नामेंट के दौरान से ही उनके टीम से अलग होने की खबरें सामने आ रही है. बीच सीजन फ्रेंचाइजी ने इंजरी का हवाला देते हुए उन्हें टीम से बाहर कर दिया था, जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में मतभेद और कलह की रिपोर्ट्स आई थी. अब इस कड़ी में एक और बड़ा अपडेट मिला है. सूत्रों की माने तो चैन्नई सुपर किंग्स अपने दो खिलाड़ियों को रिलीज कर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपने खेमे में शामिल करने पर विचार कर रही है.

Hardik Pandya का CSK में जाना हुआ पक्का!

Hardik Pandya 10

आईपीएल 2027 से पहले ट्रेंड विंडो में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है. इस कड़ी में अपडेट सामने आया है कि चेन्नई सुपर किंग्स आने वाले सीज़न के लिए हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मुंबई इंडियंस के कुछ सीनियर सदस्यों से नाखुश थे और टीम से अलग होना चाहते हैं. सीएसके अपने दो खिलाड़ियों की जगह हार्दिक पांड्या को अपनी टीम से जोड़ सकते हैं. हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मिली है.

BCCI अगर दे मौका, तो नितीश रेड्डी नहीं ये खिलाड़ी बन सकता है हार्दिक पांड्या का परफेक्ट रिप्लेसमेंट

इन खिलाड़ियों की जगह मिल सकता है मौका

मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ट्रेड करने के बदले में भारी मांग कर रही है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके सामने बड़ा प्रस्ताव रखा है. NDTV स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीएसके ने हार्दिक पांड्या के लिए मुंबई इंडियंस को एक ऑफ़र दिया है, जिसमें डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे के साथ 10 रुपए करोड़ शामिल हैं. अगर MI इस ट्रेड के लिए मान जाती है, तो यह IPL के इतिहास में खिलाड़ियों से जुड़ी सबसे ज़्यादा चर्चा वाली डील्स में से एक बन सकती है.

IPL 2026 में रहा था फ्लॉप प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. वह बल्ले और गेंद, दोनों से पूरी तरह फ्लॉप रहे थे. इसके अलावा वह कप्तानी में भी बुरी तरह फेल हुए. 10 मैचों की 10 पारियों में उनके बल्ले से केवल 206 रन ही निकले. जबकि गेंदबाजी में उनके हाथ 4 विकेट लगी. उनकी अगुवाई में मुंबई इंडियंस को लगातार हार का मुंह देखना पड़ा था, जिसके वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया.

जिम्बाब्वे सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए ये 2 खिलाड़ी, अब शायद कभी नहीं मिलेगी इन्हें टीम इंडिया में जगह

Tagged:

hardik pandya CHENNAI SUPER KINGS (CSK) Mumbai Indians IPL 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com