ICC रैंकिंग में टीम इंडिया बनी फिर नंबर-1, देखें पाकिस्तान समेत अन्य टीमों का स्थान

Published - 26 Jul 2026, 01:04 PM | Updated - 26 Jul 2026, 01:07 PM

Team India 2026 07 26T123557 640

Team India regain No.1 spot in ICC Rankings: इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज के खराब प्रदर्शन का खामियाजा भारत को सीरीज गंवाने के साथ-साथ आईसीसी रैंकिंग में भी भुगतना पड़ा था। टीम इंडिया को लंबे समय बाद पहला स्थान गंवाना पड़ा था और इंग्लैंड ने टॉप पर कब्जा कर लिया था।

हालांकि, अब भारतीय टीम (Team India) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान वापस हासिल कर लिया है और फिर से नंबर-1 बन गई है। भारत को यह फायदा जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में हराने से हुआ है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ Team India ने दूसरा टी20 90 रनों से किया अपने नाम

Team India 2026 07 26T130504 407

हरारे में 25 जुलाई को खेले गए दूसरे टी20 में भारत (Team India) का बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। इस मैच में भारतीय टीम को 90 रनों से जीत मिली और उसने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। मुकाबले के हाल की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 219/5 का स्कोर बनाया। इस दौरान ईशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली। वहीं, उपकप्तान तिलक वर्मा के बल्ले से 29 गेंदों में नाबाद 60 रन आए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को ब्रायन बेनेट ने 19 गेंदों में 32 रन बनाकर तेजतर्रार शुरुआत दिलाई लेकिन बाद के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन बनाकर ढेर हो गई थी। अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके।

बड़ी जीत से भारत को हुआ फायदा, ICC T20I रैंकिंग में फिर नंबर-1

भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में मिली जीत के बाद, ICC रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ और टीम इंडिया (Team India) अब फिर से नंबर-1 बन गई है। इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 की हार के कारण भारत को दूसरे स्थान पर खिसकना पड़ गया था लेकिन उसने एक बार फिर से अपना स्थान हासिल कर लिया है।

ICC रैंकिंग में टीम इंडिया (Team India) के 16088 अंक हैं। वहीं, उसकी रेटिंग 268 है। इंग्लैंड की भी इतनी ही रेटिंग हैं लेकिन अंकों के मामले में भारत से पीछे है। इंग्लैंड के खाते में 10186 अंक हैं।

ICC T20I रैंकिंग में टॉप-10 टीमों का हाल

रैंक टीम मैच अंक रेटिंग
1 भारत 60 16,088 268
2 इंग्लैंड 38 10,186 268
3 ऑस्ट्रेलिया 38 9,868 260
4 न्यूजीलैंड 50 12,348 247
5 दक्षिण अफ्रीका 48 11,717 244
6 पाकिस्तान 57 13,679 240
7 वेस्टइंडीज 56 13,079 234
8 बांग्लादेश 53 11,860 224
9 श्रीलंका 44 9,703 221
10 अफगानिस्तान 36 7,935 220

यह भी पढ़ें: IPL में हमेशा रहते फिट... लेकिन टीम इंडिया में आते ही चोटिल हो जाते ये 4 खिलाड़ी

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team icc rankings
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com