जिम्बाब्वे सीरीज का समापन, जानें अब भारत की अगली 5 सीरीज का पूरा शेड्यूल

Published - 26 Jul 2026, 10:51 AM | Updated - 26 Jul 2026, 11:38 AM

India 52

India's next 5 series after Zimbabwe Tour: भारत का जिम्बाब्वे दौरा 26 जुलाई से समाप्त हो रहा है। इस दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन हुआ, जो भारत ने अपने नाम की। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर लगातार सीरीज हार के कारण टीम इंडिया पर काफी दबाव था लेकिन जिम्बाब्वे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

इस साल भारतीय टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। एक के बाद एक सीरीज लगी हुई हैं, जिनमें से कुछ के बारे में फैंस को पता होगी और कुछ की जानकारी नहीं होगी। तो चलिए हम आपको टीम इंडिया (Team India) की अगली पांच सीरीज के बारे में जानकारी देते हैं।

जिम्बाब्वे दौरे के बाद India की अगली 5 सीरीज

1. श्रीलंका बनाम भारत

India 53

जिम्बाब्वे के बाद, भारत (India) को अपनी अगली सीरीज भी घर के बाहर ही खेलनी है। टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज का महत्व काफी है, क्योंकि यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।

15 अगस्त से पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। भारत ने काफी सालों से श्रीलंका में कोई टेस्ट मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में लंबे समय बाद टीम इंडिया को श्रीलंकाई सरजमीं पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।

2. बांग्लादेश बनाम भारत

श्रीलंका के बाद, भारत (India) का बांग्लादेश दौरा आएगा। हालांकि, इस दौरे पर टीम इंडिया जाएगी या नहीं, इसको लेकर अभी तक BCCI ने कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि भारतीय टीम आएगी। इसी वजह से यह दौरा भी अहम माना जा रहा है। इस दौरे पर भारत को 3 वनडे और 3 टी20 खेलने हैं।

BCB ने अभी तक सिर्फ तारीखों का ही ऐलान किया है लेकिन मुकाबले कहां होंगे, इसकी पुष्टि नहीं की है। सामने आई जानकारी के अनुसार वनडे मैच 1, 3 और 6 सितंबर को खेले जाएंगे। वहीं, T20I मैच 9, 12 और 13 सितंबर को खेले जाएंगे।

3. अफगानिस्तान बनाम भारत

बांग्लादेश दौरे के बाद, टीम इंडिया (Team India) को अफगानिस्तान का दौरा करना है। तीन मैचों की टी20 सीरीज का मेजबान जरूर अफगानिस्तान होगा लेकिन इसका आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। कुछ समय पहले जानकारी आई थी कि 13,15 और 17 सितंबर को ये मुकाबले हो सकते हैं। हालांकि, अब अगर बांग्लादेश दौरा होता है तो फिर अफगानिस्तान सीरीज कुछ दिन बाद शुरू हो सकती है।

4. एशियन गेम्स 2026

अफगानिस्तान सीरीज के बाद, भारत (India) को जापान के नागोया शहर में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। इस बार BCCI ने मुख्य टीम को ही उतारने का फैसला किया है। एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट के मुकाबले 24 सितंबर से शुरू होंगे और 1 अक्टूबर तक चलेंगे। भारत को नॉकआउट स्टेज में डायरेक्ट एंट्री मिली। इसका मतलब है कि उसे क्वालिफाइंग मुकाबले नहीं खेलने पड़ेंगे।

5. भारत बनाम वेस्टइंडीज

सितंबर-अक्टूबर में भारत (India) को घरेलू जमीन पर वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को 5 टी20 और 3 वनडे खेलने हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी और पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद, 30 अक्टूबर को दूसरा वनडे गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को तीसरा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

पांच मैचों की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से लखनऊ में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ शुरू होगी इसके बाद, 9 अक्टूबर को रांची में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में होगा। वहीं, चौथा मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, तो UAE का कप्तान बन गया ये स्टार भारतीय खिलाड़ी

Tagged:

team india WI vs IND India tour of sri lanka Asian Games 2026 India Tour of Bangladesh 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com