टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, तो UAE का कप्तान बन गया ये स्टार भारतीय खिलाड़ी

Published - 26 Jul 2026, 09:27 AM | Updated - 26 Jul 2026, 10:08 AM

UAE

UAE New Captain: भारत में क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या काफी ज्यादा है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम इंडिया के लिए डेब्यू करना आसान काम नहीं है। कई सितारों का करियर सिर्फ आईपीएल तक ही सीमित रह जाता है।

हालांकि, आज के समय में खिलाड़ी बड़े फैसलों से नहीं घबराते हैं और किसी अन्य देश में जाकर वहां की नेशनल टीम से खेलने का मौका मिलता है तो उसे स्वीकार कर लेते हैं। इसका बड़ा उदाहरण उन्मुक्त चंद हैं। वहीं, सौरभ नेत्रावलकर ने घरेलू क्रिकेट भारत में खेला लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर USA का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसा ही करने वाले एक खिलाड़ी को अब बड़ा इनाम मिला है और उसे UAE ने अपनी टीम का कप्तान बना दिया है।

UAE ने स्टार भारतीय खिलाड़ी को बनाया कप्तान

UAE 1

दरअसल, UAE को जर्सी और स्कॉटलैंड का दौरा करना है। जर्सी में यूएई की टीम दो 50 ओवर के वार्म-अप मैच खेलेगी। इसके बाद, इसके बाद टीम ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 ट्राई-सीरीज के लिए स्कॉटलैंड जाएगी। वहां वे मेजबान स्कॉटलैंड और कनाडा के खिलाफ खेलेंगे। UAE की टीम 31 जुलाई को स्कॉटलैंड A के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी।

जर्सी और स्कॉटलैंड दौरे के लिए घोषित की गई यूएई की टीम में सबसे ज्यादा चर्चा कप्तान की हुई। कप्तानी की बागडोर दिग्गज मुहम्मद वसीम की बजाय हरप्रीत सिंह भाटिया को सौंप दी गई है, जो कुछ समय पहले तक भारत में घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे।

सिर्फ 4 वनडे खेलते ही हरप्रीत को मिली UAE की कमान

हरप्रीत सिंह भाटिया को इसी साल यूएई की नागरिकता हासिल हुई और फिर उन्हें नेशनल टीम के लिए डेब्यू का मौका मिला। हरप्रीत ने 20 अप्रैल को टी20आई डेब्यू किया था और फिर 25 अप्रैल को अपना पहला वनडे खेला। उन्होंने वनडे क्रिकेट में अभी सिर्फ चार ही मैच खेले हैं लेकिन अब यूएई की कप्तानी करते नजर आएंगे।

टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना नहीं हुआ पूरा, तो UAE का किया रुख

कुछ समय पहले हरप्रीत सिंह भाटिया ने बताया था कि उनके पिता और उनका भाई भी क्रिकेट खेलना चाहता था लेकिन यह मौका सिर्फ उन्हें मिला। सब चाहते थे कि मैं टीम इंडिया के लिए खेलूं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, अब इंटरनेशनल क्रिकेट में यूएई के लिए भी खेलना भी ठीक वैसा ही है, जैसा भारत के लिए खेलना।

मध्य प्रदेश के लिए खेला घरेलू क्रिकेट, IPL में भी इन 3 टीमों का रहे हिस्सा

बाएं हाथ के बल्लेबाज हरप्रीत सिंह भाटिया भारतीय घरेलू क्रिकेट का काफी अनुभव रखते हैं। उन्होंने 86 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। हरप्रीत ने भारतीय क्रिकेट में अपना आखिरी डोमेस्टिक मैच मध्य प्रदेश के लिए पिछले साल नवंबर में खेला था। हालांकि, अब वो यूएई के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा दिखाएंगे।

हरप्रीत के आईपीएल करियर की बात करें तो वो कोलकाता नाइट राइडर्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया और पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे। उन्हें 9 मैच खेलने का मौका मिला, जिनमें उन्होंने 123 रन बनाए।

जर्सी और स्कॉटलैंड दौरे के लिए UAE का स्क्वाड

हरप्रीत सिंह भाटिया (कप्तान), अयान अफजल खान, अदीब उस्मानी (विकेटकीपर), अक्षदीप नाथ, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), ध्रुव पराशर, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद शाहदाद, मुहम्मद मोहसिन, राहुल चोपड़ा, सिमरनजीत सिंह, सोहैब खान और तनिष सूरी (विकेटकीपर)

यह भी पढ़ें: ईशान-तिलक की फिफ्टी, फिर गेंदबाजों का कहर.... 129 पर ढेर हुई जिम्बाब्वे टीम, 90 रन से भारत ने जीता दूसरा टी20

Tagged:

PUNJAB KINGS UAE Cricket Team madhya pradesh cricket team Harpreet Singh Bhatia
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com