CSK से भी कटा हार्दिक पांड्या का पत्ता! अब अपने बेस्ट फ्रेंड की टीम में होंगे शामिल

Published - 30 Jul 2026, 02:08 PM | Updated - 30 Jul 2026, 02:58 PM

Hardik Pandya 20

Hardik Pandya Trade Update: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या IPL 2026 के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय तक उनकी चर्चा चोटों के कारण हुई लेकिन सभी का ध्यान ट्रेड को लेकर आ रही खबरों पर हैं। हार्दिक के अगले सीजन में नई टीम ज्वाइन करने की संभावना है, क्योंकि मुंबई की टीम को जैसी उम्मीद थी, वैसे नतीजे नहीं मिले। वहीं, टीम का माहौल भी खराब हुआ।

इसी वजह से माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आपसी सहमति से अलग होना चाहते हैं। हालांकि, इस मौके को हार्दिक अपनी मनमुताबिक टीम में ट्रेड होने के लिहाज से देख रहे है। वहीं, मुंबई इंडियंस की भी नजर जरूरत के हिसाब से दूसरी टीमों के बड़े खिलाड़ियों पर हैं, जो हार्दिक के बदले में नीता अंबानी की टीम अपने साथ जोड़ सकती है।

CSK में Hardik Pandya की एंट्री मुश्किल

Hardik Pandya 21

हाल ही मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हार्दिक को लेकर डील होने की खबर आ रही थी लेकिन अब लगता है कि चीजें योजना के मुताबिक नहीं हो पाई हैं। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को देने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के सामने शिवम दुबे के साथ-साथ आयुष म्हात्रे की भी मांग रख दी थी, इसकी जानकारी हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दी। जबकि चेन्नई की टीम ने दुबे के साथ डेवाल्ड ब्रेविस और 10 करोड़ रुपये अलग से देने का प्रस्ताव रखा।

अब लगता है कि नीता अंबानी को यह ऑफर पसंद नहीं आया है और शायद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी CSK में नहीं जाना चाहते हैं, क्योंकि वहां भी उन पर टीम को सफलता दिलाने का काफी ज्यादा दबाव होगा। ऐसे में अब हार्दिक के दिल्ली कैपिटल्स के साथ बातचीत की जानकारी सामने आई है।

दिल्ली कैपिटल्स ज्वाइन कर सकते हैं हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर MI और CSK के बीच बातचीत जारी होने की ख़बरों के बीच अब स्टार ऑलराउंडर के दिल्ली कैपिटल्स में सामने होने की मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं। माना जा रहा है कि हार्दिक खुद डीसी में जाना चाहते हैं, क्योंकि वहां उनके अच्छे दोस्त केएल राहुल पहले से ही मौजूद हैं और ऋषभ पंत के साथ भी हार्दिक की काफी अच्छी बनती है।

इस खिलाड़ी के बदले MI दे सकती है DC को हार्दिक

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या के बदले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को टारगेट कर रही है, साथ ही उनके साथ पृथ्वी शॉ को भी अपने साथ जोड़ना चाहती है। ऐसे में दिल्ली की टीम इन दोनों खिलाड़ियों को देने के लिए राजी होती या नहीं, देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें: CSK छोड़ अब इस टीम के हेड कोच बन रहे स्टीफन फ्लेमिंग, मिल रही इस बड़ी टीम की जिम्मेदारी

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com