CSK छोड़ अब इस टीम के हेड कोच बन रहे स्टीफन फ्लेमिंग, मिल रही इस बड़ी टीम की जिम्मेदारी
Table of Contents
Stephen Fleming as head coach of this big team: न्यूजीलैंड के दिग्गज स्टीफन फ्लेमिंग की फ्रेंचाइजी क्रिकेट से कोच के रूप में विदाई हो गई है। उन्होंने IPL में CSK के लिए 18 साल तक हेड कोच के रूप में कार्य किया। वहीं, पिछले कुछ सालों में अन्य लीग में भी सुपर किंग्स की अन्य टीमों को संभाल रहे थे।
हालांकि, आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन के बाद आपसी सहमति से स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने सभी टीमों के हेड कोच पद से इस्तीफ़ा दे दिया। अब फ्लेमिंग को एक बड़ा अवसर मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि वो एक बड़ी टीम के हेड कोच बन सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।
इस बड़ी टीम का हेड कोच बनने की रेस में Stephen Fleming सबसे आगे

इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम को टेस्ट में अपने नए हेड कोच की तलाश है। इस फॉर्मेट में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण ब्रेंडन मैकुलम की विदाई हो गई और उन्हें सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट तक सीमित कर दिया गया। तभी से टेस्ट में मैकुलम के रिप्लेसमेंट की चर्चा चल रही है। इसके लिए कई दिग्गजों के नाम सामने आए, जिनमें एंडी फ्लावर को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था लेकिन उन्होंने खुद ही इनकार कर और कहा कि वो फ्रेंचाइजी क्रिकेट में ही अपनी सेवाएं देकर खुस हैं।
इसके बाद, जस्टिंग लैंगर को दावेदार बताया गया लेकिन हाल ही में उन्होंने भी खुलासा किया कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस संबंध में उनसे संपर्क नहीं किया है। अब स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) को ECB की पसंद बताया जा रहा है। इसी वजह से फ्लेमिंग इंग्लैंड के नए टेस्ट हेड कोच के रूप में नजर आ सकते हैं।
फ्लेमिंग को बनाया जा सकता है टेस्ट में इंग्लैंड का हेड कोच
द टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अन्य दावेदारों की तुलना में स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) रेस में सबसे आगे हैं इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड 53 साल के फ्लेमिंग को यह जिम्मेदारी सौंपने का इच्छुक है, जिन्होंने 'ब्लैक कैप्स' के लिए 111 टेस्ट मैच खेले हैं, और इंटरव्यू की प्रक्रिया के बाद उनकी नियुक्ति लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, इस संबंध में ECB ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी नहीं दी है।
माना जा रहा है कि स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने इंग्लैंड के रिचर्ड डॉसन और जोनाथन ट्रॉट के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी को पीछे छोड़ दिया है। इस रोल के लिए शुरू में एंडी फ्लावर को सबसे आगे माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लंदन स्पिरिट के साथ अपनी फ्रेंचाइजी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने के लिए खुद को इस दौड़ से अलग कर लिया।
बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और कोच जस्टिन लैंगर ने पुष्टि की कि उन्होंने इस नौकरी के बारे में ECB से कोई बात नहीं की है। भर्ती प्रक्रिया का नेतृत्व मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने हेडहंटर्स के साथ मिलकर किया है।
फ्लेमिंग के पास नहीं है टेस्ट में कोचिंग का अनुभव, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में निभाई है जिम्मेदारी
स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने एक खिलाड़ी के रूप में टेस्ट क्रिकेट का काफी अनुभव हासिल किया है लेकिन कभी किसी टीम के साथ बतौर हेड कोच काम नहीं किया है। फ्लेमिंग CSK के साथ पांच बार IPL जीतने वाले कोच रहे हैं और उन्होंने SA20 और MLC में उनकी सिस्टर फ्रेंचाइजी को भी कोचिंग दी है।
उन्होंने कभी-कभी कम समय के लिए न्यूजीलैंड के साथ कंसल्टेंट कोच के तौर पर काम किया है। साथ ही, उन्हें इंग्लिश क्रिकेट का भी काफी अनुभव है। वे खिलाड़ी के तौर पर मिडलसेक्स, यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर के साथ और कोच के तौर पर सदर्न ब्रेव के साथ काम कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: IPL जैसे एक और टूर्नामेंट की शुरुआत, 8 टीमों के बीच टक्कर, 31 जुलाई से शुरू होंगे मुकाबले