GT vs RR Today Match Prediction, Qualifier 2 – कौन पहुंचेगा फाइनल में? पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

Published - 28 May 2026, 01:35 PM | Updated - 28 May 2026, 01:37 PM

GT vs RR Today Match Prediction
GT vs RR IPL 2026

GT vs RR Today Match Prediction: गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आईपीएल 2026 टूर्नामेंट का दूसरा क्वालीफायर मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला। गुजरात टाइटंस को धर्मशाला में खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।

GT के पास फाइनल में अपनी जगह बनाने का यह आखिरी मौका है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर इस मैच में अपनी जगह बनाई है। वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मुकाबले में 29 गेंद में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली है तथा जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए हैं।

RR लगातार 3 मैच जीतकर इस मुकाबले में पहुंची है, जिससे टीम का मनोबल अभी ऊपर है। वह इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और GT vs RR Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

यह भी पढ़ें: GT vs RR Qualifier-2 LIVE: कब, कहां और कैसे फ्री में उठा सकते हैं मैच का लुत्फ? जानिए TV चैनल और मोबाइल ऐप की पूरी डिटेल

मैच डिटेल्स (GT vs RR Match Details)

मैचगुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
स्टेडियममहाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
मैच की तारीख27 मई 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (GT vs RR Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • गुजरात टाइटंस ने जीते: 7

  • राजस्थान रॉयल्स ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए GT vs RR Today Match Prediction में GT को बढ़त मिलती है।

हालिया फॉर्म (GT vs RR Recent Form)

गुजरात टाइटंस: L, W, L, W, W

राजस्थान रॉयल्स: W, W, W, L, L

हालिया फॉर्म को देखते हुए GT vs RR Today Match Prediction में RR को बढ़त मिलती है।

पिच रिपोर्ट (GT vs RR Pitch Report- महाराजा यादविन्द्र सिंह स्टेडियम)

महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस सीजन यहां अच्छे स्कोर देखने को मिले हैं, पिछले मैच में RR ने 243 रन का स्कोर खड़ा किया है। पिच रिपोर्ट के आधार पर GT vs RR Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां अब तक कुल 16 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 44%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत56%
पहली पारी का औसत स्कोर 184
दूसरी पारी का औसत स्कोर173
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (61%)

GT vs RR Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170–180

  • मैच परिणाम: गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना

सीनारियो 2: अगर गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 60–65

  • अनुमानित कुल स्कोर: 200–220

  • मैच परिणाम: गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (GT vs RR Playing XI Today)

गुजरात टाइटंस प्लेइंग-XI

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-XI

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (GT vs RR Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • वैभव सूर्यवंशी इस समय ऑरेंज कैप होल्डर है। पिछले मैच में इन्होंने 29 गेंदों में 97 रन बनाए हैं। यह अभी तक टूर्नामेंट में 680 रन बना चुके हैं इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

  • साई सुदर्शन 652 रनों के साथ ऑरेंज कैप होल्डर की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। पिछले मैच में हिट-विकेट आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स को दूसरे क्वालीफायर तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया है। मुंबई तथा सनराइजर्स के खिलाफ इन्होंने 3-3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

  • कगिसो रबाडा पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए लेकिन इन्होंने इस सीजन अच्छी गेंदबाजी की है और 26 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी पावर प्ले में विकेट निकाल सकते हैं।

GT vs RR Today Match Prediction- जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Gujarat Titans ने इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है और 9 मैच जीते हैं। साई सुदर्शन, शुभमन गिल शर्मा बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो गेंदबाजी यूनिट से कगिसो रबाडा, जेसन होल्डर का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है। इसके अलावा Gujarat Titans का रिकॉर्ड Rajasthan Royals के खिलाफ अच्छा रहा है।

गुजरात टाइटंस के जीतने की संभावना: 60%

राजस्थान रॉयल्स के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़े: GT vs RR Qualifier-2 Pitch Report: मुल्लांपुर की पिच पर किसका होगा राज? बल्लेबाज मचाएंगें तबाही या गेंदबाज बिखेरेंगें जलवा, जानिए पिच का मिजाज

IPL 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

गुजरात टाइटंस (GT) Squad

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, कॉनर एस्टरहुइज़न, अनुज रावत, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, अरशद खान, अशोक शर्मा, गुरनूर बराड़

राजस्थान रॉयल्स (RR) Squad

शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, यशराज पुंजा, इमनजोत सिंह चहल, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

Tagged:

rajasthan royals Gujarat Titans IPL 2026 GT vs RR Today Match Prediction GT vs RR Dream11 Prediction GT vs RR Qualifier-2
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com