गौतम गंभीर ने सुनाया अपना अंतिम फ़ैसला, बताया रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं

Published - 27 Sep 2026, 01:05 PM | Updated - 27 Sep 2026, 02:03 PM

Rohit Sharma 5

साल 2027 में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं? यह एक सवाल पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट फैंस के जेहन में बना हुआ है. भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान आई हिटमैन को लेकर भारतीय टीम के भविष्य के प्लान ने हर किसी को हैरान कर दिया था.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह वनडे टीम से बाहर हो सकते हैं, लेकिन फिर लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतकीय पारी खेल उन्होंने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया. इस बीच अब गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की विश्वकप में मौजूदगी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Rohit Sharma की वर्ल्ड कप 2027 टीम में मौजूदगी पर गौतम गंभीर का बयान

Rohit Sharma 22

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने गुरुवार को रोहित शर्मा के साथ अपने संबंध को लेकर खुलकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि हिटमैन के साथ उनका रिश्ता काफी मजबूत है और दोनों एक-दूसरे की सोच को अच्छी तरह जानते हैं.

गौतम गंभीर ने स्पष्ट किया है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ टीम से जुड़े फैंसलों को लेकर दोनों के बीच समझ है. हालांकि, जब बात आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप टीम की आती है, तो रोहित शर्मा का चयन टीम के हित को ध्यान में रखकर ही होगा.

39 साल के खिलाड़ी ने खेली अपनी अंतिम पारी, क्रिकेट के हर प्रारूप से कर दिया संन्यास का ऐलान

Rohit Sharma के साथ रिश्ते को लेकर कही ये बात

27 सितंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे से पहले गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ अपने संबंध के बारे में बात करते हुए जियोस्टार के हवाले से बताया कि,

"रोहित और मेरा रिश्ता सिर्फ कप्तान और कोच का नहीं था। जब रोहित टीम में आए थे, तब मैं एक वरिष्ठ खिलाड़ी था, इसलिए रोहित और मेरा रिश्ता उस समय से है। रोहित मुझे तब से जानता है। इसलिए, अक्सर जब आप साथ खेलते हैं, तो चीजें बहुत आसान हो जाती हैं। और वास्तव में, वह मेरी सोच जानता है; मैं उसकी सोच जानता हूं।

क्योंकि कल मेरी सोच अलग हो सकती है, कप्तान की सोच अलग हो सकती है, लेकिन अंततः, जो भी टीम के हित में हो, अगर वही अंतिम निर्णय है, तो उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।"

"उनका पहला इरादा हमेशा टीम को सर्वोपरि रखना रहा है"

गौतम गंभीर ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे चार कप्तानों के साथ काम किया है, जिनका पहला इरादा हमेशा टीम को सर्वोपरि रखना रहा है। उन्होंने कहा,

मैंने चार कप्तानों के साथ काम किया है, रोहित, सूर्या, और अब शुभमन और श्रेयस के साथ। मैंने जिन भी कप्तानों के साथ काम किया है, उन सभी का पहला इरादा हमेशा टीम को सर्वोपरि रखना रहा है। और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसे चार लोगों के साथ काम करने का मौका मिला है जिन्होंने हमेशा टीम को खुद से ऊपर रखा है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम 2 ODI के लिए अपडेटेड टीम इंडिया का ऐलान, गिल, रोहित, विराट, केएल....

Tagged:

team india Gautam Gambhir Rohit Sharma ODI World Cup 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com