39 साल के खिलाड़ी ने खेली अपनी अंतिम पारी, क्रिकेट के हर प्रारूप से कर दिया संन्यास का ऐलान

Published - 27 Sep 2026, 12:10 PM | Updated - 27 Sep 2026, 12:59 PM

Dean Elgar

हर क्रिकेट खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने करियर पर शानदार अंदाज में विराम लगा सके. बल्लेबाज हो या गेंदबाज, हर खिलाड़ी अपने विदाई मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर उसको यादगार बनाने का प्रयास करता है. ऐसा ही कुछ साउथ अफ्रिका के एक 39 वर्षीय खिलाड़ी के साथ देखने को मिला. उन्होंने जिस तरह अपने प्रोफेशनल करियर को अलविदा कहा वो काबिलेतारीफ है. तो आइए जानते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी....

39 साल के खिलाड़ी ने खेली अपनी अंतिम पारी

Dean Elgar

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar) ने अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है. अपने विदाई मुकाबले में शतक जड़ वह इसको यादगार बनाने में कामयाब रहे. कार्डिफ में एसेक्स और ग्लैमॉर्गन के बीच जारी काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन में उन्होंने अपनी आखिरी पारी में सौ रन का आंकड़ा पूरा किया. एसेक्स की ओर से खेलते हुए डीन एल्गर ने दूसरी पारी में 181 गेंदों का सामना कर 108 रन बनाए. इसी के साथ उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का 57वां शतक जड़ दिया.

एशियन गेम्स के सभी मैचों से बाहर रहेंगे ये 3 भारतीय खिलाड़ी, बनकर रह जाएंगे सिर्फ टूरिस्ट

अगस्त में किया था Dean Elgar ने संन्यास का ऐलान

अगस्त 2026 में प्रोफ़ेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए डीन एल्गर (Dean Elgar) ने बताया था कि वह अपना आखिरी मैच काउंटी चैंपियनशिप डिवीज़न वन में खेलेंगे. उन्होंने अपने रिटायरमेंट की वजह परिवार की ज़रूरतों को बताया. पूर्व अफ्रीकी कप्तान ने बताया,

मुझे लगता है कि अब मेरे लिए सही समय है। मैं अब 39 साल का हूं और घर पर बहुत कुछ चल रहा है। मेरे बच्चे तेजी से बड़े हो रहे हैं। मैं अब अपने परिवार के लिए मौजूद रहना चाहता हूं। अगर मैं अपने सफर को पीछे मुड़कर देखता हूं तो शायद बहुत कम लोगों ने सोचा होगा कि मेरा क्रिकेट करियर इतना लंबा चलेगा। दो दशक से ज्यादा का करियर होना मेरे लिए बेहद खास है।

ऐसा रहा है Dean Elgar

डीन एल्गर (Dean Elgar) के करियर की बात की जाए तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 86 मुकाबले खेलते हुए 5347 रन बनाए. वनडे के 8 मैच में उनके नाम 104 रन दर्ज. वहीं, 283 फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 493 पारियों में उनके बल्ले से 19252 रन निकले। 178 लिस्ट ए में डीन एल्गर 6264 रन बनाने में कामयाब रहे. इसके अलावा 104 टी20 में उनके खाते में 2594 रन दर्ज हैं.

6,6,6,6,6.... जिम्बाब्वे को मिला दूसरा वैभव सूर्यवंशी, 13 साल की उम्र में ठोक 279 रन, उड़ाए 20 छक्के

Tagged:

south africa cricket team Dean Elgar County Championship Division One
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com