6,6,6,6,6.... जिम्बाब्वे को मिला दूसरा वैभव सूर्यवंशी, 13 साल की उम्र में ठोक 279 रन, उड़ाए 20 छक्के
Published - 27 Sep 2026, 11:02 AM | Updated - 27 Sep 2026, 11:54 AM
Table of Contents
युवा भारतीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से सबका दिल जीत लिया है. घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने के बाद वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने में जुटे हुए हैं. इस बीच जिम्बाब्वे के 13 वर्षीय एक बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक पारी से ऐसी सुर्खियां बट्टोरीं कि उनकी तुलना अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से हो रही है. गेंदबाजों की कुटाई कर इस खिलाड़ी ने 279 रन बनाए. अपनी दोहरी शतकीय पारी के दौरान 20 छक्के जड़ उन्होंने सनसनी मचा दी.
जिम्बाब्वे को मिला दूसरा Vaibhav Sooryavanshi

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि ज़िम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर रज़ा के बेटे ईसा बट्ट हैं. हाल ही में अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत कर उन्होंने 279 रन वाली बेमिसाल पारी खेली और खूब सूर्खियां बट्टोरीं. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कई गगनचुंबी छक्के लगाए, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच ली है. महज 13 साल की उम्र में ईसा बट्ट की इस विस्फोटक बल्लेबाजी को देखने के बाद उनकी तुलना भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से की जाने लगी है.
191 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन
अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में हेलेनिक एके़डमी की तरफ से खेलते हुए ईसा बट्ट ने CBC के खिलाफ 191.10 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और ताबड़तोड़ रन बनाए. उन्होंने 146 गेंदों का सामना कर 279 रन जड़ डाले. इस पारी के दौरान ईसा बट्ट के बल्ले से 20 छक्के और 30 चौके निकले. उनकी इस कप्तानी पारी की बदौलत हेलेनिक एके़डमी 433 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रही.
अपने पिता के साथ खेलना चाहते हैं ईसा बट्ट
ईसा बट्ट अपने पिता की तरह ही मल्टीस्किल्स प्लेयर हैं. बल्लेबाज़ होने के साथ-साथ वे विकेटकीपर के तौर पर भी एक विकल्प देते हैं. वह अपने पिता सिकंदर रजा को अपना आदर्श मानते हैं. इसके अलावा विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और बाबर आजम जैसे क्रिकेटर उनके पसंदीदा हैं. एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इच्छा ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि वह सिकंदर रज़ा के रिटायर होने से पहले उनके साथ एक मैच खेलना चाहते हैं.
AFG के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा भारत, वैभव सूर्यवंशी फिर बाहर
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर