AFG के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल में खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, संजू नहीं इस बल्लेबाज को करेंगे रिप्लेस!
Published - 27 Sep 2026, 09:26 AM | Updated - 27 Sep 2026, 10:25 AM
Table of Contents
IND vs AFG: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट इवेंट में लीग स्टेज के समापन के बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आगाज होने वाला है. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और बांग्लादेश के बाद अब हॉन्गकॉन्ग, अफगानिस्तान, नेपाल और मलेशिया ने भी इस राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है. 28 सितंबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा क्वार्टर फाइनल खेलेगी. इस मैच (IND vs AFG) के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए वैभव सूर्यवंशी को मौका दे सकते हैं.
IND vs AFG क्वॉर्टर फाइनल में खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

28 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मैच (IND vs AFG) के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन करना भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी में भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी कि एक ऐसा टॉप ऑर्डर तैयार करना, जिसमें अनुभव के साथ आक्रामक बल्लेबाजी का भी सही संतुलन हो. हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि क्वार्टर फाइनल मैच (IND vs AFG) के लिए वैभव सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है.
ऐसा हो सकता है भारतीय टॉप ऑर्डर
यदि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाती है तो टीम इंडिया को टॉप ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी का विकल्प मिल जाएगा. अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर वह टीम को ताबड़तोड़ शुरूआत दिला सकते हैं. ये दोनों बल्लेबाज़ पावरप्ले के दौरान तेजतर्रार बल्लेबाज़ी करके रन बनाने में सक्षम हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतारा जा सकता है.
वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन को भेजे जाने की संभावना है. उनकी मौजूदगी से टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर को काफी मजबूती मिलेगी और टॉप ऑर्डर में आक्रामकता की साथ अनुभव का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलेगा.
इस खिलाड़ी को कर सकते हैं रिप्लेस
अगर टीम इंडिया वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ मुकाबले में उतरती है तो तिलक वर्मा को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. इन तीनों खिलाड़ियों की मौजूदगी में तिलक के लिए अंतिम एकादश में जगह बना पाना मुश्किल है. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा बतौर ओपनर प्लेइंग में शामिल होंगे. जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन पर भरोसा जताया जा सकता है.
फिर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर को भेजा जा सकता है. वहीं, पांचवें नंबर पर ईशान किशन और छठे नंबर पर शिवम दुबे उतर सकते हैं. ऐसे में टीम के टॉप और मिडिल ऑर्डर में पर्याप्त बल्लेबाज होने की वजह से तिलक वर्मा को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.
IND vs AFG क्वॉर्टर फाइनल मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (WK), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, विपराज निगम, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया का क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला हुआ तय, 28 सितंबर को इस खतरनाक टीम से होगी टक्कर
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर