AFG के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा भारत, वैभव सूर्यवंशी फिर बाहर

Published - 27 Sep 2026, 09:01 AM | Updated - 27 Sep 2026, 01:02 PM

India 40

India vs Afghanistan: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अब बारी क्वॉर्टर फाइनल मुकाबलों की है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को डायरेक्ट क्वालिफिकेशन मिला। वहीं, ग्रुप स्टेज से नेपाल, अफगानिस्तान, मलेशिया और हांगकांग ने आगे बढ़ने में सफलता हासिल की। जापान और ओमान को निराश होकर बाहर होना पड़ा।

क्वॉर्टर फाइनल में भारत (India) का सामना अफगानिस्तान से 28 सितंबर को होगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या होगी, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। तो चलिए आपको संभावित ग्यारह बताते हैं।

ओपनिंग में बदलाव की संभावना कम, वैभव सूर्यवंशी को बैठना पड़ सकता है बाहर

India 41

अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में भारत (India) ने तीन मैचों की टी20I सीरीज खेली थी, जिसमें अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी ने काफी अच्छा किया था। वहीं, वैभव सूर्यवंशी तीनों ही मुकाबलों में प्लेइंग XI से बाहर रहे थे।

अब ऐसा ही कुछ क्वॉर्टर फाइनल मैच में भी देखने को मिल सकता है। इस बात की उम्मीद कम ही है कि अभिषेक-संजू में से किसी को ड्रॉप या रेस्ट दिया जाए। इसी वजह से वैभव के खेलते नजर आने की संभावना कम ही लग रही है।

ईशान, अय्यर और तिलक पर India के मध्यक्रम की जिम्मेदारी

भारत (India) के बल्लेबाजी ऑर्डर में नंबर-3 पर बाएं हाथ के खिलाड़ी ईशान किशन के नजर आने की उम्मीद है। ईशान ने वापसी के बाद से सबसे छोटे फॉर्मेट में काफी अच्छा किया है। इसी वजह से उनकी जगह बरकरार रहने की संभावना है।

वहीं, इसके बाद अगले दो क्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा नजर आ सकते हैं। इन दोनों पर अच्छा प्रदर्शन का दबाव होगा, क्योंकि लीडरशिप की जिम्मेदारी मिलने के बाद से इनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं आ रहा है।

इन 3 ऑलराउंडर्स को अफगानिस्तान के खिलाफ मौका दे सकता है भारत

एशियन गेम्स 2026 में अपने पहले मैच की प्लेइंग XI में भारत तीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मौका दे सकता है। शिवम दुबे पर तूफानी बल्लेबाजी और मध्यम गति से गेंदबाजी की जिम्मेदारी हो सकती है। वहीं, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर पर बल्ले के साथ-साथ स्पिन विभाग का दारोमदार हो सकता है।

भारत की प्लेइंग XI में ये गेंदबाज आ सकते हैं नजर, बुमराह की वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में रवि बिश्नोई को मौका दिया जा सकता है। वहीं, अर्शदीप के साथ जसप्रीत बुमराह नजर आ सकते हैं। बुमराह को जापान के खिलाफ एकमात्र टी20I मैच में रेस्ट दिया गया था और उनकी जगह यश ठाकुर खेले थे लेकिन अब ठाकुर को बाहर किया जा सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे ये 3 खिलाड़ी, तो इनका पक्का हो जाएगा 2027 वर्ल्ड कप टीम में नाम

Tagged:

team india abhishek sharma shreyas iyer afghanistan cricket team jasprit bumrah Sanju Samson Asian Games 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com