एशियन गेम्स के सभी मैचों से बाहर रहेंगे ये 3 भारतीय खिलाड़ी, बनकर रह जाएंगे सिर्फ टूरिस्ट
Table of Contents
जापान के आईची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन हो रहा है। वहीं, 24 सितंबर से कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें 28 सितंबर से क्वार्टर फाइनल राउंड की शुरुआत होगी। इस राउंड में टीम इंडिया भी खेलती नजर आएगी। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम को ग्रुप स्टेज खेलने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि उसे सीधे नॉकआउट स्टेज में एंट्री मिली है।
भारत (India) को एशियन गेम्स में अधिकतम 3 ही मुकाबले खेलने हैं और यह तब संभव होगा, जब टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतेगी। भारतीय स्क्वाड में कुल 14 खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में स्क्वाड में शामिल कुछ खिलाड़ियों को बेंच पर ही रहना पड़ सकता है। उनमें से 3 का जिक्र हम इस लेख में करेंगे।
India के इन 3 खिलाड़ियों को पूरे एशियन गेम्स में प्लेइंग XI में मौका मिलने की उम्मीद कम
1. वैभव सूर्यवंशी

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स के दौरान भारत (India) की प्लेइंग XI में जगह मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। इसकी बड़ी वजह अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी है। अभिषेक की जगह तो पक्की थी। वहीं, संजू को भी गौतम गंभीर ने बैक करने का बयान दिया था और यह भी कहा था कि वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना होगा। यही कारण है कि उन्हें बाहर ही रहना पड़ सकता है।
2. विपराज निगम
वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो गए। इसी वजह से रिप्लेसमेंट के रूप में विपराज निगम को चुना गया, जिन्हें पहली बार किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया में मौका मिला है। हालांकि, स्पिन ऑलराउंडर को भारत (India) की प्लेइंग XI में मौका मिलता नहीं दिख रहा है, क्योंकि अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के रूप दो अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं, लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का भी खेलना तय माना जा सकता है।
3. यश ठाकुर
तेज गेंदबाज यश ठाकुर के भी एशियन गेम्स के दौरान भारत (India) की प्लेइंग XI से बाहर रहने की उम्मीद है। जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर डेब्यू करने वाले यश को हर्षित राणा के बाहर होने के कारण बतौर रिप्लेसमेंट मौका मिला है। उन्होंने जापान के खिलाफ मैच में भी हिस्सा लिया था लेकिन ऐसा जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिए जाने के कारण हुआ था। हालांकि, अब बुमराह और अर्शदीप सिंह दोनों के साथ में खेलने की उम्मीद है। यही कारण है कि यश को मौका मिलना मुश्किल है।
यह भी पढ़ें: अजीत अगरकर ने किया साफ, बताया मोहम्मद शमी को अब टीम इंडिया में जगह मिलेगी या नहीं