वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम 2 ODI के लिए अपडेटेड टीम इंडिया का ऐलान, गिल, रोहित, विराट, केएल....
Table of Contents
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) तीन मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच रविवार, 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। उन्हें रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को भी साथ खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा, क्योंकि स्क्वाड में दोनों ही शामिल हैं।
इस सीरीज के अंतिम दो मुकाबले भारत को 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को खेलने हैं। दूसरा मैच गुवाहाटी में होगा, जबकि तीसरा और आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इन दोनों ही मैचों के लिए टीम इंडिया (Team India) का अपडेटेड स्क्वाड आ गया है।
गिल और राहुल की लीडरशिप बरकरार

वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम दो मुकाबलों के लिए भारतीय टीम (Team India) के स्क्वाड की लीडरशिप की जिम्मेदारी शुभमन गिल और केएल राहुल के हाथों में ही है। गिल कप्तानी करेंगे, जबकि राहुल उपकप्तान के रूप में नजर आएंगे।
राहुल को गिल का डिप्टी श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी के कारण बनाया गया, जो एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया (Team India) के कप्तान हैं। इसी वजह से अय्यर जापान में हैं और वे वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। यही वजह है कि चयनकर्ताओं ने राहुल को बैक किया।
रोहित-विराट के साथ ये अनुभवी खिलाड़ी भी Team India के स्क्वाड का हिस्सा
आखिरी के दो वनडे मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुभवी जोड़ी को भी जगह मिली है। वहीं, इनके साथ दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी नजर आएंगे, जिन्हें अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी के कारण काफी समय बाद वनडे टीम में वापसी का मौका मिला है। वहीं, मोहम्मद सिराज भी बरकरार रखे गए हैं।
जायसवाल और ऋतुराज भी शामिल, आकिब और नमन जैसे युवा प्लेयर्स को भी मौका
भारत के स्क्वाड में बैकअप ओपनर यशस्वी जायसवाल भी हैं। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ को भी मौका मिला है। इन दोनों ने जब-जब मौका मिला है, इस फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। तेज गेंदबाज आकिब नबी और ऑलराउंडर नमन धीर को अंतिम दो वनडे के लिए भी चुना गया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम दो मैचों के लिए भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।
नोट: आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम का अपडेट स्क्वाड सीरीज के आगाज से पहले घोषित की गई टीम के आधार पर ही बताया गया है। पहले वनडे के दौरान किसी खिलाड़ी को इंजरी या बाद में कोई बाहर होता है तो फिर इसमें बदलाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें: AFG के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा भारत, वैभव सूर्यवंशी फिर बाहर