ODI सीरीज से बाहर हुआ टीम का स्टार विकेटकीपर, चोट के चलते अब नहीं लेगा हिस्सा
Table of Contents
इन दिनों काफी सारी टीमें द्विपक्षीय वनडे सीरीज (ODI Series) खेलने में व्यस्त हैं। इंग्लैंड का श्रीलंका से सामना हो रहा है। दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया से टक्कर हो रही है। वहीं, आज यानी 27 सितंबर से भारत और वेस्टइंडीज सीरीज का भी आगाज हो जाएगा। इन सभी टीमों के बीच तीन-तीन वनडे मुकाबले खेले जाने हैं।
हालांकि, अब एक टीम को बड़ा झटका लगा है। इसकी वजह स्टार विकेटकीपर का वनडे सीरीज (ODI Series) से बाहर होना है, जो पहले मैच में चोटिल हो गया था और अब शेष दो मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएगा।
ये विकेटकीपर ODI Series से हुआ बाहर

यहां जिस विकेटकीपर की बात हो रही है, वो ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस हैं और उन्हें इंजरी की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 सितंबर से शुरू हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों से बाहर होना पड़ा है। इंलिश के बाहर होने का कारण उंगली में फ्रैक्चर है।
उंगली में फ्रैक्चर के कारण नहीं खेल पाएंगे अंतिम दो वनडे
डरबन में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए जोश इंग्लिस चोटिल हो गए। इंग्लिस की दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली (index finger) में चोट लग गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विकेटकीपिंग जारी रखी।
इसके बाद, 298 के लक्ष्य का पीछा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान नंबर-4 पर बल्लेबाजी भी की लेकिन महज 3 रन बनाकर ब्योर्न फोर्टुइन की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में आउट हो गए थे। मैच में ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
इंग्लिस घर जाकर कराएंगे स्कैन, टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्धता पर संशय
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) से जोश इंग्लिस के बाहर होने की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी और यह भी बताया कि वे वापस पर्थ लौटेंगे और स्कैन के बाद टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला होगा। सीए ने कहा,
"वेस्ट ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी स्कैन के लिए घर लौटेंगे और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में उनके खेलने पर फैसला आगे की जांच और सुधार के आधार पर लिया जाएगा।"
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) के बाद, तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। इस सीरीज का आयोजन 9 से 31 अक्टूबर तक होगा। इसमें जोश इंग्लिस खेल पाएंगे या नहीं, ये स्कैन के बाद ही पता चल पाएगा।
इंग्लिस के बाहर होने से कैरी की प्लेइंग XI में होगी वापसी
तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) के शेष दो मैच 27 और 30 सितंबर को खेले जाएंगे। ऐसे में जोश इंग्लिस के बाहर होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में एलेक्स कैरी की वापसी की प्रबल संभावना है। कैरी को पहले मैच में नहीं खिलाया गया था, लेकिन अब वे स्पेशलिस्ट विकेटकीपर होने के नाते वापसी करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया का प्रयास शेष दो मैचों को जीतकर वनडे सीरीज अपने नाम करने का होगा। अगर दूसरे मैच में भी कंगारू टीम हार गई तो फिर दक्षिण अफ्रीका 2-0 की अजेय बढ़त बना लेगा।