एशियन गेम्स के लिए भारत-पाकिस्तान दोनों के अपडेटेड स्क्वॉड का हुआ ऐलान, इन 29 खिलाड़ियों को मौका

Published - 27 Sep 2026, 10:29 AM | Updated - 27 Sep 2026, 11:08 AM

Asian Games 2

Asian Games 2026: 24 सितंबर से शुरू हुए मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का सफर क्वार्टर फाइनल राउंड तक पहुंच गया है। शुरुआत में ग्रुप स्टेज मुकाबले हुए, जिसमें छह टीमों ने हिस्सा लिया लेकिन जापान और ओमान के बाहर हो गए।

वहीं, नेपाल, अफगानिस्तान, मलेशिया और हांगकांग ने अगले राउंड में जगह बना ली है। इसमें इन टीमों की टक्कर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश से होगी, जिन्हें डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है। हालांकि, फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा टीम इंडिया और पाकिस्तान की हो रही है और अब इनके अपडेटेड स्क्वाड भी सामने आ गए हैं।

कुल 29 खिलाड़ियों को Asian Games के लिए भारत-पाकिस्तान के अपडेटेड स्कॉड्स में मिली जगह

Asian Games 3

जापान में हो रहे एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मेंस स्क्वाड में BCCI ने 15 खिलाड़ियों को चुना था लेकिन हार्दिक पांड्या के अनफिट होने के कारण नीतीश कुमार रेड्डी को वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में शामिल कर लिया गया, जो 27 सितंबर से शुरू होनी है। वहीं, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती इंजरी के कारण बाहर हुए। इनकी जगह यश ठाकुर और विपराज निगम को मौका दिया गया है।

PCB ने पाकिस्तान टीम के स्क्वाड में 15 खिलाड़ी चुने थे, लेकिन उन्हें अपने अभियान के आगाज से पहले बदलाव की घोषणा करनी पड़ी। इसकी वजह तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा का चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना है। उनकी जगह मोहम्मद वसीम जूनियर को चुना गया है।

Asian Games के लिए भारत और पाकिस्तान के अपडेटेड स्कॉड्स

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, साद मसूद, सैम अयूब, सुफ्यान मुकीम, उस्मान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर

इन टीमों से होगी क्वार्टर फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर

भारत और पाकिस्तान को Asian Games के क्वार्टर फाइनल में अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर से करनी है। हालांकि, दोनों टीमों का सामना आपस में नहीं, बल्कि अलग-अलग विरोधियों से होगा। भारत की टक्कर अफगानिस्तान से होगी, जबकि पाकिस्तान का सामना हांगकांग से होगा।

इस राउंड में जीत मिली तो फिर सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। अंतिम-4 के मुकाबले 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल यानी गोल्ड मेडल के लिए मैच 3 अक्टूबर को होगा। इसी दिन कांस्य पदक के लिए भी मुकाबला खेला जाएगा, जो तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम जीतेगी।

भारत और पाकिस्तान की टक्कर तभी हो पाएगी, जब ये दोनों सेमीफाइनल में जगह बनाएं और इनके मुकाबलों का नतीजा एक जैसा रहे। सरल शब्दों में कहें तो या तो दोनों टीमें सेमीफाइनल में अपने-अपने मैच जीतें, ताकि फाइनल में इनकी टक्कर हो, या फिर दोनों अपने-अपने सेमीफाइनल मैच हार जाएं, ताकि कांस्य पदक के लिए होने वाले मुकाबले में इनकी भिड़ंत हो।

यह भी पढ़ें: रेप केस के आरोपों के बीच इस खिलाड़ी के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अचानक टीम में हुआ सेलेक्शन

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team shreyas iyer Sahibzada Farhan Asian Games 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com