रेप केस के आरोपों के बीच इस खिलाड़ी के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अचानक टीम में हुआ सेलेक्शन
Table of Contents
तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) काफी समय से खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। आईपीएल 2025 के फाइनल के रूप में अंतिम मुकाबला खेलने वाले यश की लाइफ में इसके बाद से काफी उथल-पुथल देखने को मिली। उन पर दो अलग-अलग लड़कियों ने धोखा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए थे।
इसमें से एक लड़की उस समय नाबालिग थी, जब यश और उसके बीच सब कुछ हुआ था। इसी वजह से उन पर POSCO एक्ट और BNS की धाराओं के तहत एफआईआर भी दर्ज हुई थी। इन्हीं सब के कारण वे आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाए। वहीं, उत्तर प्रदेश की टीम ने भी उन्हें 2025-26 डोमेस्टिक सीजन के लिए नहीं चुना और UP टी20 लीग में भी यश नजर नहीं आए। हालांकि, अब उन्हें एक गुड न्यूज़ मिली है।
रणजी ट्रॉफी के कैम्प के लिए Yash Dayal का हुआ सिलेक्शन

भारत के घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी है। इस बार 2026-27 सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर से होनी है। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम भी हिस्सा लेगी। अन्य टीमों की तरह ही यूपी की टीम भी प्री-सीजन कैम्प लगाने जा रही है, ताकि इस रेड बॉल टूर्नामेंट के लिए अच्छी तैयारी हो सके।
इसके लिए उत्तर प्रदेश ने उन खिलाड़ियों को चुना है, जो रणजी ट्रॉफी की टीम में नजर आ सकते हैं। इस कैम्प के लिए यश दयाल (Yash Dayal) को भी चुना गया है, जिसका आयोजन 25 सितंबर से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
UPCA अधिकारी ने दी यश दयाल के चुने जाने की जानकारी
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित चटर्जी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को यश दयाल (Yash Dayal) के रणजी ट्रॉफी के प्री-कैम्प में चुने जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा,
"यश दयाल इस साल सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने ट्रायल्स दिए हैं और प्रैक्टिस मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें रणजी ट्रॉफी कैंप में शामिल किया जाएगा।"
छत्तीसगढ़ के साथ नहीं जुड़ेंगे यश दयाल
उत्तर प्रदेश की टीम से लगातार नजरअंदाज किए जाने के कारण यश दयाल (Yash Dayal) ने बड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ की तरफ से खेलने का फैसला किया था और इसके लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मांगा था। हालांकि, अब यश यूपी टीम के साथ ही बने रहेंगे, क्योंकि उन्हें राज्य संघ से फिर से मौके दिए जाने का वादा किया है।
इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में 27 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 84 विकेट विकेट झटके हैं। वहीं, 23 लिस्ट ए मुकाबलों में 36 विकेट लिए हैं, जबकि 71 टी20 में 66 विकेट दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड मेडल, श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर दर्ज की शानदार जीत