एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड मेडल, श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर दर्ज की शानदार जीत
Published - 22 Sep 2026, 12:56 PM | Updated - 22 Sep 2026, 01:37 PM
Table of Contents
22 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका (IND W vs SL W) को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुई इस भिड़ंत में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 217 रनों का पहाड़नुमा लक्ष्य खड़ा किया.
जवाब में श्रीलंका (IND W vs SL W) टीम की पारी महज 69 रनों पर सिमट गई, जिसके चलते उसके हाथ 147 रनों से हार लगी. इस शिकस्त के बाद श्रीलंकाई टीम को सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा।
IND W vs SL W: स्मृति मांधना के बल्ले ने मचाया धमाल

श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई टीम इंडिया (IND W vs SL W) को स्मृति मांधना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. श्रीलंकाई गेंदबाजों की धुनाई करते हुए इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की. 9.6 ओवर में चमुदी प्रबोधा की गेंद पर शेफाली वर्मा अपना विकेट गंवा बैठी और 48 रन बनाकर पवेलियन लौट गई.
इस बीच स्मृति मांधना ने अपना अर्धशतक पूरा किया और 45 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 79 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 16.5 ओवर में सुगंधिका कुमारी ने उनका विकेट चटक श्रीलंका को बड़ी सफलता दिलाई।
पाकिस्तान के नए परमानेंट T20 कप्तान का नाम आया सामने, फिर से इस दिग्गज को कमान
भारत ने बनाए 216 रन
स्मृति मांधना का विकेट गिर जाने के बाद ऋचा घोष ने मोर्चा संभालते हुए धमाकेदार पारी खेली. 22 गेंदों का सामना कर उन्होंने नाबाद 49 रन बनाए, जिसकी मदद से भारतीय टीम 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन स्कोरबोर्ड पर लगा पाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर 19 रन बनाकर आउट हो गई. जबकि भारती फुलमाली 7 रन बनाकर नाबाद वापिस लौटी। श्रीलंका (IND W vs SL W) की ओर से सुगंधिका कुमारी, चमुदी प्रबोधा और कविशा दिलहारी ने एक-एक विकेट चटकाई.
श्रीलंका के हाथ लगी हार
भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी में बुरी तरह से फ्लॉप रही. 20 ओवरों पूरे होने से पहले ही पूरी टीम 69 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस दौरान कप्तान चमारी अथापथु श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रही.
उनके बल्ले से 21 गेंदों में 29 रन निकले. उनके अलावा कविशा दिलहारी ने 11 रन और कौशिनी नुथ्यांगन ने 14 रनों का योगदान दिया. अन्य कोई भी बल्लेबाजी दहाई अंक का आंकड़ा नहीं छू सका. टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए। शेफाली वर्मा, श्रेयंका पटेल और श्री चरण ने 2-2 विकेट झटकी.
जहीर खान के साथ CSK ने IPL 2027 के लिए कप्तान का किया ऐलान, अब इस खिलाड़ी के पास रहेगी कमान
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर