पाकिस्तान के नए परमानेंट T20 कप्तान का नाम आया सामने, फिर से इस दिग्गज को कमान

Published - 22 Sep 2026, 11:45 AM | Updated - 22 Sep 2026, 11:43 AM

Pakistan 14

पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) की कप्तानी को लगातार चर्चा में रहती है। तीनों ही फॉर्मेट में कप्तान बदलते रहते हैं। जैसे ही एक सीरीज में हार मिलती है, फेरबदल शुरू हो जाता है। कुछ समय पहले टेस्ट में बाबर आजम को कप्तान बनाया गया था लेकिन उनकी कप्तानी में टीम को इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप होना पड़ा।

इसी वजह से अब बाबर की आलोचना हो रही है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए ODI में शाहीन शाह अफरीदी की कुर्सी पर भी सुरक्षित नहीं मानी जा रही है। वहीं, टी20I की कप्तानी में भी बदलाव की चर्चा हो रही है। मौजूदा समय में सलमान अली आघा फुल-टाइम कप्तान हैं।

सलमान अली आघा के हाथ से जाएगी T20I में Pakistan की कप्तानी?

पाकिस्तान (Pakistan) के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में 2024 से सलमान अली आघा कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम बड़े टूर्नामेंट में फिसड्डी साबित हुई है। खासतौर पर भारत के खिलाफ जलील होना पड़ा है। एशिया कप में पाकिस्तान ने तीन बार भारत से हार का सामना किया और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी शिकस्त झेली।

इसी वजह से सलमान अली आघा की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है। उनकी जगह स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान को कैप्टेंसी सौंपने की मांग की जा रही है। हालांकि, अब शादाब ने कप्तानी के लिए खुद को तैयार नहीं बताया है और उन्होंने सलमान का समर्थन भी किया है।

शादाब ने कप्तानी की रेस से खुद को किया बाहर, सलमान को समय देने की कही बात

Pakistan 15

शादाब खान को सबसे छोटे फॉर्मेट का माहिर खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने काफी टी20 क्रिकेट खेला है और 6 टी20I में पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) की कमान भी संभाली है। इस खिलाड़ी ने खुद को टी20 कप्तानी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं बताया है और खुलेआम मौजूदा कप्तान सलमान अली आघा का समर्थन किया है।

RAR स्पोर्ट्स के साथ हालिया इंटरव्यू में शादाब खान ने कहा,

"मैं टी20I कप्तानी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हूं। सलमान अली आगा कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें और समय दिया जाना चाहिए। हर दिन कप्तान बदलने से हालात नहीं सुधरेंगे; निरंतरता जरूरी है। बोर्ड की ओर से अभी तक किसी ने भी मुझसे कप्तानी के बारे में संपर्क नहीं किया है।"

एशियन गेम्स में साहिबजादा फरहान के हाथों में कमान

पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) एशियन गेम्स 2026 में होने वाले पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंच गई है। इसमें कप्तानी की बागडोर साहिबजादा फरहान के हाथों में है। साहिबजादा की अगुआई में लगभग दूसरे दर्जे की टीम को मौका मिला है। अगर इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया तो फिर साहिबजादा की परमानेंट टी20 कप्तानी के लिए दावेदारी मजबूत मानी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी का टूटा अंगूठा, एशियन गेम्स के सभी मैचों से हुआ बाहर

Tagged:

Pakistan Cricket Team shadab khan Salman Ali Agha
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com