इस खिलाड़ी का टूटा अंगूठा, एशियन गेम्स के सभी मैचों से हुआ बाहर

Published - 22 Sep 2026, 09:46 AM | Updated - 22 Sep 2026, 10:12 AM

Asian Games 7

जापान के आईची-नागोया में एशियन गेम्स (Asian Games) 2026 की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। इस इवेंट में क्रिकेट का खेल भी शामिल है, जिसमें पुरुष टूर्नामेंट 24 सितंबर से खेला जाएगा। हालांकि, इसके आगाज से पहले टीमों के लिए खिलाड़ियों की इंजरी बड़ी समस्या बनी हुई है। कुछ समय पहले टीम इंडिया के हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के चलते बाहर हो गए थे।

इसके बाद, बीसीसीआई ने यश ठाकुर और विप्रज निगम को एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए चुना। अब पाकिस्तान की टीम को भी बड़ा झटका लगा है, क्योंकि एक प्रमुख पेसर को बाहर होना पड़ा है।

Asian Games से ये पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हुआ बाहर

Asian Games 8

पाकिस्तान ने एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए काफी हद तक दूसरे दर्जे की टीम चुनी है। इसी वजह से प्रमुख तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया है, जबकि उनकी गैरमौजूदगी में कम अनुभवी पेसर्स को चुना गया है। स्क्वाड में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा भी शामिल थे लेकिन अब उन्हें बिना खेले ही बाहर होना पड़ा है।

अंगूठे में चोट के कारण सलमान मिर्जा एशियन गेम्स में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

32 साल के सलमान मिर्जा के बाहर होने की वजह अंगूठे में फ्रैक्चर है, जिसकी जानकारी खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी। PCB ने बताया कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण एशियन गेम्स (Asian Games) से बाहर हो गए हैं। वह अभी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उम्मीद है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

बता दें कि सलमान मिर्जा ने पाकिस्तान के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू 2025 में किया था और आखिरी बार इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे। उन्होंने अभी तक 17 टी20I में 23 विकेट झटके हैं और उनका इकॉनमी रेट 6.43 है।

सलमान के बाहर होने के कारण इस तेज गेंदबाज को मिला मौका

PCB ने सलमान मिर्जा के बाहर होने की जानकारी देने के साथ ही उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया। अब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर एशियन गेम्स में नजर आएंगे। 25 वर्षीय ने तीनों ही फॉर्मेट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। सबसे छोटे फॉर्मेट यानी T20I में उन्होंने 34 मैचों में 8.24 के इकॉनमी रेट से रन देकर 42 विकेट चटकाए हैं।

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का अपडेटेड स्क्वाड

एशियाई खेलों के लिए पाकिस्तान की टीम: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद वसीम जूनियर, साद मसूद, सैम अयूब, सुफयान मोकिम और उस्मान खान (विकेटकीपर)।

यह भी पढ़ें: कभी पैसों की तंगी के चलते सिर्फ एक वक्त खाता था ये भारतीय क्रिकेटर, आज करोड़ों की संपत्ति का है मालिक

Tagged:

Pakistan Cricket Team Mohammad Wasim Jr. Salman Mirza Asian Games 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com