कभी पैसों की तंगी के चलते सिर्फ एक वक्त खाता था ये भारतीय क्रिकेटर, आज करोड़ों की संपत्ति का है मालिक
Table of Contents
भारत (India) में क्रिकेट एक धर्म की तरह माना जाता है। इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या काफी ज्यादा है। आज के समय में हर राज्य में काफी सारे टूर्नामेंट होते हैं। वहीं, कुछ राज्यों में तो फ्रेंचाइजी टी20 लीग भी शुरू हो चुकी है। इसी वजह से काफी सारे युवा क्रिकेटर्स की जर्नी अब उतनी मुश्किल नहीं रहती है, जितनी पहले होती थी।
टीम इंडिया (Team India) के कई सितारे आज कामयाबी के शिखर पर हैं लेकिन इसके पीछे इनकी मेहनत, त्याग और कड़ा संघर्ष है। भारतीय टीम या फिर आईपीएल में एंट्री से खिलाड़ियों को काफी पैसे मिलते हैं लेकिन जब ये प्लेयर अपने करियर की शुरुआत के लिए पसीना बहा रहे होते हैं तो इन्हें काफी जूझना पड़ता है।
ऐसी ही कहानी भारतीय टीम (Indian Team) के उस सितारे की है, जो आज करोड़ों की संपत्ति का मालिक है लेकिन एक समय दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता था।
इस Indian खिलाड़ी को सिर्फ एक वक्त का खाना होता था नसीब

भारतीय टीम (Indian Team) के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की गिनती सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है। हार्दिक ने अपने खेल के दम पर काफी ज्यादा दौलत कमाई है। आज के समय में उनके हाथ की घड़ी की कीमत भी करोड़ों में होती है। वहीं, उन्हें महंगी कारों का भी बहुत ही ज्यादा शौक है। उनके पास आलीशान घर भी है और वे काफी लग्जरी लाइफ जी रहे हैं।
हालांकि, जब हार्दिक पांड्या छोटे थे और अपने भाई क्रुणाल पांड्या के साथ क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे थे, तब उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उनके पास क्रिकेट किट खरीदने तक के पैसे नहीं थे और सिर्फ एक टाइम का खाना खाकर गुजारा करते थे।
मैगी खाकर भरते थे पेट, गिफ्ट में मिले बल्ले से करते थे अभ्यास
रणजी ट्रॉफी में एंट्री होने तक हार्दिक पांड्या ने काफी संघर्ष किया। हार्दिक और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या साथ ही अभ्यास करते थे लेकिन परिवार की गरीबी के कारण सुविधाओं की कमी थी। ये दोनों भाई मैगी खाकर अभ्यास करते थे और इसके लिए गर्म पानी माली से मंगवाते थे। ये दोनों एक टाइम खाना खाकर पैसे बचाने का काम करते थे, ताकि क्रिकेट किट ले सकें।
हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल के पास रणजी टीम में शामिल होने तक सिर्फ एक ही बल्ला था, जो उन्हें पूर्व भारतीय (Indian) ऑलराउंडर इरफ़ान पठान ने गिफ्ट किया था। हालांकि, इन दोनों ने मेहनत जारी रखी और आज इनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई।
आईपीएल और टीम इंडिया में एंट्री मिलते ही बदली किस्मत, आज करोड़ों की नेटवर्थ
हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2015 से पहले हुए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 10 लाख में खरीदा। यहीं से उनकी किस्मत पलटना शुरू हो गई और पहले उन्होंने MI के लिए डेब्यू किया और फिर 2016 में टीम इंडिया (Team India) का भी हिस्सा बन गए। यहां से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए और उसी के साथ कमाई के मामले में भी आगे बढ़ते गए।
आईपीएल से हार्दिक पांड्या करीब 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं। इसके अलावा BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस से भी उनकी करोड़ों की कमाई हो चुकी है। उनकी नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपये है। उनके पास विंटेज रोल्स-रॉयस जैसी क्लासिक कार से लेकर मर्सिडीज एएमजी जी63, पोर्शे केयेन और रेंज रोवर जैसी महंगी गाड़ियां भी हैं। इसके अलावा करोड़ों की कीमत वाली कई घड़ियां भी हैं। वे अपना जीवन काफी शानदार तरीके से जी रहे हैं।
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ODI सीरीज में बेंच गर्म करते ही नजर आ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें XI में मौका!