वेस्टइंडीज ODI सीरीज में बेंच गर्म करते ही नजर आ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें XI में मौका!
Published - 21 Sep 2026, 12:11 PM | Updated - 21 Sep 2026, 01:01 PM
Table of Contents
27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs WI) के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण देखने को मिला है। जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी हुई है, वही नमन धीर, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बरार जैसे युवा खिलाड़ियों को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है।
ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए संतुलित और बेस्ट प्लेइंग इलेवन तैयार करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। टीम कॉम्बिनेशन के चलते 4 खिलाड़ियों को पूरी IND vs WI वनडे सीरीज बेंच गरम करना पड़ सकता है। तो आइए नजर डालते हैं कि कौन है वो चार खिलाड़ी जिनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना काफी मुश्किल है....
IND vs WI ODI सीरीज में बेंच गर्म करते ही नजर आ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
ऋतुराज गायकवाड

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज (IND vs WI) के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड को टीम इंडिया में जगह दी है। ऐसे में टीम में ओपनिंग स्लॉट में 'अतिरेक' (Surplus) की स्थिति पैदा हो गई है।
माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी को ओपनिंग के लिए भेजेगा, जबकि यशस्वी जायसवाल को मिडिल ऑर्डर में मौका मिल सकता है। इसलिए ऋतुराज गायकवाड के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना काफी मुश्किल लग रहा है। वह इस सीरीज में टीम के बैकअप ओपनर बनकर ही रह सकते हैं।
वेस्टइंडीज ODI सीरीज में नहीं चला ये खिलाड़ी, तो हमेशा के लिए हो जाएगा इसका करियर खत्म
ध्रुव जुरेल
विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के लिए भी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह हासिल कर पाना आसान नहीं होगा। इस सीरीज (IND vs WI) के लिए टीम की पहली पसंद विकेटकीपिंग के लिए उपकप्तान केएल राहुल होंगे। वह न केवल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे, बल्कि मिडिल ऑर्डर में टीम की रीढ़ भी साबित हो सकते हैं। अगर केएल राहुल पूरी सीरीज के लिए फिट रहते हैं, तो फिर ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रहकर अपनी बारी का इंतजार करना होगा।
आकिब नबी
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा और टीम इंडिया में स्थान पाने में कामयाब रहे। हालांकि, उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं होगा। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण जैसे अनुभवी गेंदबाजों की उपस्थिति में आकिब नबी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में पानी पिलाते नजर आ सकते हैं। ऐसे में उन्हें अपने डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।
गुरनूर बरार
इस सूची का आखिरी नाम पंजाब के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार का है। घरेलू क्रिकेट में अपनी गति और उछाल से प्रभावित करने वाले इस खिलाड़ी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू किया था। लेकिन अब मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों की मौजूदग़ी में गुरनूर बराबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs WI) में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ सकता है।
एशियन गेम्स में कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला? जानें किस डेट को भिड़ेंगी दोनों टीमें
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर